अजब गजब

शख्स के पेट से निकला 5 फीट लंबा टेपवर्म, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

कैलिफॉर्निया में एक शख्स के पेट से 5.5 फीट लंबा टेपवर्म निकला।
less than 1 minute read
• •
Nov 23, 2018
omg
शख्स के पेट से निकला 5 फीट लंबा टेपवर्म, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

नई दिल्ली: अमरीका के कैलिफॉर्निया में एक शख्स अस्पताल पहुंचा तो उसके हाथ में एक पॉलीथिन थी। इस पॉलीथिन में रोल किया हुआ टॉयलेट पेपर रखा था। डॉक्टर से मुलाकात करते ही उसने पेट में कीड़ों की समस्या बताई। इसके बाद कुछ ऐसा दिखाया कि डॉक्टर्स हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी

कैलिफॉर्निया की डॉक्टर कैरी बैन ने मरीज की इस परेशानी के बारे में फेसबुक पेज 'वोंट हर्ट अ बिट' पर बताया। डॉक्टर के मुताबिक, मरीज ने एक पॉलीथिन से रोल पेपर निकाला, जिसपर कुछ लिपटा हुआ था। जब इसे गौर से देखा गया तो पता चला कि यह एक टेपवर्म है। वह करीब 5.5 फीट लंबा था।

फ्रेश होने के दौरान निकला टेपवर्म

शख्स ने बताया कि उसे पेट में काफी दर्द हो रहा था। फ्रेश होने के दौरान उसे महसूस हुआ कि पेट से बाहर कुछ निकल रहा है। डरते हुए उसने हाथ से पकड़कर निकाला तो काफी देर तक निकलता रहा। परेशान होकर उसने इसे पेपर में लपेटा और डॉक्टर के पास आ गया। जानकारों की मानें तो टेपवर्म अधपके मांस से पैदा होता है। मरीज ने भी इसी तरह की कोई डिश खाई थी, जिस वजह से उसके पेट में यह पैदा हो गया। फिलहाल, शख्स खतरे से बाहर है।

Published on:
23 Nov 2018 12:44 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते