अजब गजब

इंसानों जैसा व्यवहार करता है ये पेड़, हरकतें ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

क्या पौधे भी आम इंसानों की तरह संवेदनशील होते हैं? इंसान की तरह हंसते—मुस्कुराते हैं?क्या वास्तव में ऐसा होता है।
less than 1 minute read
Oct 24, 2018
omg
इंसानों जैसा व्यवहार करता है ये पेड़, हरकतें ऐसी कि उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली: क्या पौधे भी आम इंसानों की तरह संवेदनशील होते हैं? इंसान की तरह हंसते—मुस्कुराते हैं?क्या वास्तव में ऐसा होता है। अगर आपको लगता है कि ऐसा नहीं तो आप गलत हैं। आज हम आपको ऐसे पेड़ के बारे में बता रहे हैं जो इंसानों की तरह व्यवहार करते हैं। इस पेड़ को गुदगुदी होती है, इसलिए उन्हें गुदगुदी वाला पेड़ कहा जाता है।

इंसानों की तरह पेड़ को होती है गुदगुदी


उत्तराखंड के कालाढूंगी जंगल में एक ऐसा पेड़ है, जिसे इंसानों की तरह गुदगुदी होती है। जी हां, इस पेड़ को हाथ लगाते ही उसे गुदगुदी शुरु हो जाती है। इस पेड़ के तने में अगर अंगुलियां रगड़ी जाएं तो इसकी शाखाएं हिलने लगती हैं। इस वजह से लोग इसे हंसने वाला पेड़ कहते हैं। इसका वानस्पतिक नाम ‘रेंडिया डूमिटोरम’ है। इस पेड़ को हाथ लगाने पर इसे गुदगुदी क्यों होती है, इस पर कई शोध किए जा रहे हैं।

Published on:
24 Oct 2018 01:38 pm