20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर गई छात्रा, बैग में दिखी ऐसी चीज… उड़ गए लोगों के होश

बिहार के भोजपुर में स्कूल से आते समय एक छात्रा चलते-चलते अचानक बीच सड़क पर गिर गई।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Oct 24, 2018

omg

चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर गई छात्रा, बैग में दिखी ऐसी चीज... उड़ गए लोगों के होश

नई दिल्ली: बिहार के भोजपुर में स्कूल से आते समय एक छात्रा चलते-चलते अचानक बीच सड़क पर गिर गई। राहगीर उसे उठाने के लिए दौड़े। लोगों की मदद से सहेलियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जब डाॅक्टरों ने उसके बैग की जांच की तो एक अंदर से एक बोतल मिली। सहेलियों ने डाॅक्टर से बताया कि यह दवा है, लेकिन जब जांच की तो डाॅक्टर भी हैरान रह गए।

छात्रा के बैग में क्या था?

दरअसल, घटना मामला टाउन थाना इलाके की है। जानकारी के अनुसार, बीए की छात्रा नेहा (काल्पनिक नाम) रास्ते में बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। नेहा के बैग में एक बोतल थी रखी थी, लोगों ने समझा कि यह बोलत दवा की है आैर उसे अस्पताल पहुंचाया। जब डॉक्टरों ने इस बोलत को देखा तो पता चला कि बोतल में दवा नहीं बल्कि शराब थी। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा किसी बीमारी की वजह से नहीं बल्कि बहुत ज्यादा शराब पीने की वजह से नशे में धुत होकर गिर पड़ी थी।

सहेलियों से बोली- आयुर्वेदिक दवा पी रही हूं...

छात्रा की सहेलियों ने बताया कि वह लगातार बैग से बोतल निकालकर बीच-बीच में एक-दो घूंट पी रही थी। पूछने पर खुद को बीमार बताकर बोतल में आयुर्वेदिक दवा होने की बात कहती रही। अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़ी। बता दें, डॉक्टरों ने जब छात्रा को इंजेक्शन लगाया और दवा दी तो उसने नशे में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर लड़की के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और उसे घर ले गए।