
आॅपरेशन थियेटर में घुस आया कुत्ता, डॉक्टरों के सामने मरीज के कटे हुए इस अंग को लेकर हुआ फरार
नई दिल्ली: बिहार के बक्सर में डॉक्टरों की लापरहवाही का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के आॅपरेशन थियेटर में एक शख्स के कटे पैर का आॅपरेशन हो रहा था। इसी दौरान वहां एक आवारा कुत्ता घुस आया। हैरान करने वाली बात ये है कि डॉक्टरों के सामने से ही कुत्ता शख्स का कटा पैर मुंह में दबाकर भाग गया और सब देखते रह गए। वहीं, इलाज के दौरान मरीज की भी मौत हो गई।
ट्रेन हादसे में कट गया था पैर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रामनाथ मिश्रा नाम के एक शख्स बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। हादसे में उनका पैर कट गया था। इलाज के लिए उन्हें रेलवे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने रामनाथ का पैर शरीर से अलग कर रखा था। इसी दौरान बाहर से एक आवारा कुत्ता ऑपरेशन थिएटर में दाखिल हुआ और कटा पैर लेकर भाग खड़ा हुआ। दूसरी ओर, इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अस्पताल के स्टाफ ने कुत्ते को काफी तलाशा पर वह नहीं मिला।
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
इस मामले में सिविल सर्जन ने मामले की जानकारी न होने का हवाला देकर बात को टाल दिया। सिविल सर्जन ने बाद में कहा कि अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो मामले की जांच करवाने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
23 Oct 2018 11:51 am
Published on:
23 Oct 2018 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
