अजब गजब

4 कब्रों से रोज गायब हो जाते थे फूल, परिवारवालों ने लगवा दिया खूफिया कैमरा और सामने आई ये हकीकत

इंग्लैंड के किंग्सटन में एक कब्रिस्तान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार की चार कब्रों से रोज चढ़ाए गए फूल गायब हो जाते थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2018, 2:49 PM IST
omg
4 कब्रों से रोज गायब हो जाते थे फूल, परिवारवालों ने लगवा दिया खूफिया कैमरा और सामने आई ये हकीकत

नई दिल्ली: इंग्लैंड के किंग्सटन में एक कब्रिस्तान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार की चार कब्रों से रोज चढ़ाए गए फूल गायब हो जाते थे। परिवार के लोग इस बात से काफी परेशान हो चुके थे। आखिरकार परिवार ने कब्रिस्तान के एक पेड पर खूफिया कैमरा लगा दिया। अगले दिन कैमरे में जो नजारा दिखा वह देखकर वह चौंक गए।

कहां जा रहे थे कब्र पर चढ़ाए गए फूल ?


दरअसल, किंग्सटन में रहने वाले रसल दंपत्ति दो बेटियां थीं, जिनकी 12 और 18 साल की उम्र में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। बेटियों की मौत के बाद दंपत्ति भी बीमार रहने लगा। कुछ समय पहले उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद परिवारवालों ने उन्हें भी बेटियों के पास दफना दिया। परिवार लोग रोज चारों कब्र पर ताजे फूल चढ़वाते थे, जो रोज कुछ घंटों बाद ही गायब हो जाते थे।

खूफिया कैमरे से सामने आई हकीकत

परेशान होकर रसल परिवार ने कब्रिस्तान में एक पेड़ पर कैमरा लगवा दिया। अगले दिन कब्रों के पास एक शख्स नजर आया। वह कब्रों के पास नजर आता और वहां चड़े हुए फूल लेकर निकल जाता। परिवार के लोगों का कहना है कि वह ये देखकर हैरान थे, क्योंकि कब्रों पर पड़े फूल भला कोई क्यों ले जाएगा। मामले की शिकायत पुलिस में की गई, जिसके बाद फुटेज के आधार पर उस शख्स की खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते