26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता ने खोदी अपनी मासूम बच्ची के लिए कब्र, वजह जान हो जाएंगे भावुक

सोशल मीडिया पर अभी तक इस पिता की हिम्मत की दाद दी जा रही है। हालांकि, बच्ची की तबीयत के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 16 Nov 2018, 5:58 PM IST

omg

पिता ने खोदी अपनी मासूम बच्ची के लिए कब्र, वजह जान हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली: पिता, जिसे पता चल चुका था कि उसकी मासूम बेटी कुछ ही दिनों की मेहमान है। वह दिन—रात रोता था, लेकिन बेटी के सामने आंखू नहीं झलकने देता था। बेटी को डर न लगे, इसलिए उसने अनोखा तरीका चुना। उसने एक कब्र खोदी और रोज इस कब्र में अपनी बेटी के साथ वक्त गुजारने लगा। बता दें, यह मामला चीन के सिचुआन प्रांत का है। यह खबर जनवरी में सामने आई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी तक इस पिता की हिम्मत की दाद दी जा रही है। हालांकि, बच्ची की तबीयत के बारे में इसके अलावा कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बच्ची के पास नहीं थी ज्यादा समय

चीन के सिचुआन प्रांत में रहने वाले झांग और डिंग लियाओंग की बेटी जिनली थैलेसीमिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। जिनली के शरीर के ब्लड सेल्स धीरे-धीरे काम करना बंद कर रहे थे। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही थी। इलाज में 10 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके थे, लेकिन डॉक्टर्स का कहना था कि बच्ची के पास ज्यादा समय नहीं है।

मौत का डर निकालने के लिए अपनाया अनोखा तरीका


डिंग और झांग ने अपनी बेटी के मन से मौत का डर निकालने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। झांग ने घर के आंगन में ही एक कब्र खोदी। बेटी के साथ उसी कब्र में खेलने और सोने लगे। वह बेटी को कब्र से परिचित करवाने के लिए उसे रोज कब्र के पास लेकर आते थे।

सोशल मीडिया में ताजा है खबर

बता दें, झांग और उनकी बेटी की कब्र में लेटे हुए फोटोज भी सामने आई थी, जिसने लोगों को भावुक कर दिया था। दर्द भरी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आज भी मिल जाती है। यानी लोगों के मन में कहीं न कहीं आज भी यह तस्वीर ताजा है। हालांकि, बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में फिलहाल कोई ताजा अपडेट नहीं है।