26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में 100 बार उल्टी करती है ये महिला, पांच साल से है यह बीमारी

आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे में बता रहे हैं, जो 25 हजार लोगों में से किसी एक को होती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 18 Nov 2018, 11:52 AM IST

omg

दिन में 100 बार उल्टी करती है ये महिला, पांच साल से है यह बीमारी

नई दिल्ली: आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे में बता रहे हैं, जो 25 हजार लोगों में से किसी एक को होती है। रेयर कंडीशन साइक्लिकल वोमेटिंग सिंड्रोम नाम की बीमारी के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो। यूके की रेबेका नाम की एक लड़की इस बीमारी से पिछले पांच साल से जूझ रही है।


यह ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से मरीज को दिन में 100 से ज्यादा बार उल्टी करना पड़ता है। रेबेका दिन में सौ से ज्यादा बार उल्टी कर रही हैं। रेबेका ने इस बारे में जब डॉक्टरों को बताया तो डॉक्टरों ने बताया कि इंफेक्शन की वजह से ऐसा होता है, लेकिन सामान्यता इस तरह का संक्रमण बच्चों में होता है। उम्र के साथ-साथ यह शरीर में डेवलप हो जाता है। रेबेका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।


बता दें, इस बीमारी से रेबेका बहुत कमजोर हो गई थी। उनके शरीर में चलने—फिरने की भी हिम्मत नहीं बची थी। वह दिनभर वह पड़ी रहती थी। इस भयानक बीमारी से बचने के लिए रेबेका ने जर्मनी में जाकर सर्जरी भी करवा चुकी हैं, जिससे अब उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है और वह अब पहले से काफी अच्छा भी महसूस करने लगी हैं।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग