अजब गजब

चोर ने महिला से छीनी सोने की चेन तो पुलिस ने खूब खिलाए केले, जानें क्यों !

चोर से चेन बरामद करने के लिए पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका इससे पहले मुंबई पुलिस भी कर चुकी है ऐसा काम दूसरे दिन अपने मिशन में कामयाब रही पुलिस
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2019, 1:05 PM IST
chain.jpg

नई दिल्ली। राजस्थान से एक हैरान करने वाली खबर है। पुलिस मुजरिमों से सच उगलवाने के लिए कई तरह के तरीके बरतती है। लेकिन बीकानेर में पुलिस ने चोर की चोरी सामने लाने के लिए अनोखा काम किया। पुलिस वालों ने चोर को दर्जनों केले और पपीते खिलाए। हैरान न होइए, यह सच है।

घटना के अनुसार- दो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। जब उन्हें पकड़ा गया, तो उनमें से एक ने उस छीनी हुई चेन को निगल लिया। ये देख पुलिस वाले भी हैरान रह गए। जिस महिला से यह घटना हुई, वो गंगाशहर की रहने वाली है। वह शाम के समय खरीदारी करने के लिए घर से निकली थी।

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान करके उन्हें पकड़ लिया गया। उनमें से एक चोर ने पुलिस वालों के सामने ही सोने की चेन निगल ली। पुलिस ने उसका एक्सररे करवाया। उसमें दिखा कि चेन उसके पेट में है। इसके बाद पुलिस वालों ने जमकर उसे केले खिलाए। एक रिपोर्ट के अनुसार- पुलिस वालों ने दो दिनों तक उसे केले और पपीते खिलाए।

गंगाशहर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुभाष बिजारनिया के अनुसार- ‘हम आरोपी को पीबीएम अस्पताल ले गए। एक्स-रे में उसकी आंत में सोने की चेन नजर आई। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक सर्जरी के बजाय उसे पोटेशियम से भरपूर खाना ख‍िलाने की सलाह दी।

इसके बाद पुलिस वालों ने चेन निकलवाने का अनोखा तरीका ढूंढा। उन्होंने चोर को केले और पपीते खिलाने शुरू कर दिए। दो दिन बाद सुबह पुलिस अपने मिशन में कामयाब रही। लुटेरा जब शौच गया, तो चेन उसके पेट से बाहर आ गई।

बता दें, पुलिस की तरफ से पहली बार ऐसा तरीका नहीं अपनाया गया। इससे पहले मुंबई पुलिस इस अनोखे तरीके को आजमा चुकी है।

साल 2018 में मुंबई पुलिस ने एक 70 वर्षीय महिला के मंगलसूत्र को पेट से निकलाने के लिए चोर को दो दिनों तक 96 केले ख‍िलाए थे।

Updated on:
25 Aug 2019, 1:05 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते