
नई दिल्ली। विज्ञान यूं तो कई लोगों के लिए एक पेंचीदा विषय रहा है। मगर इसे आसान बनाकर बच्चों को कुछ नया सिखाने का काम आईआईटी के शख्स ने कर दिखाया है। उन्होंने गरीब बच्चों को विज्ञान की भाषा समझाने के लिए खिलौनों का सहारा लिया है। मजेदार बात यह है कि इसमें उन्होंने कबाड़ का इस्तेमाल किया है।
इस शख्स का नाम अरविंद गुप्ता है। पद्मश्री से सम्मानित अरविंद गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए एक नया तरीका निकाला है। उन्होंने बच्चों को खिलौने के जरिए पढ़ाने का निर्णय लिया। चूंकि गरीब बच्चों के पास खिलौने खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में उन्होंने कबाड़ का इस्तेमाल किया। वो इन कचरों को रिसाइकल करके खिलौने बनाते हैं।
अरविंद ने कानपुर आईआईटी से पढ़ाई की है। ऐसे में उन्होंने अपने इस टैलेंट को विकसित करने के लिए मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में आयोजित साइंस टीचिंग प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मजेदार तरीके से पढ़ाने के नए-नए गुर सीखे थे।
अरविंद जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने के साथ उन्हें कबाड़ से खिलौने भी बनाना सिखाते हैं। इसके लिए उनके कई वीडियो आनलाइन मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने करीब 2000 ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई से संबंधित खिलौने बनाना सिखाया है।
Published on:
24 Aug 2019 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
