
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक कपल का फोटोशूट खूब वायरल हो रहा है। इस फोटोशूट को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और हो भी क्यों ना। दरअसल, फोटो में दिखने वाली महिला को ब्रेस्ट कैंसर है। महिला की जिंदगी कब तक है उनके पति Kelsey नहीं जानते। कैंसर के इलाज के लिए महिला का कीमोथेरेपी होना है। कीमोथेरेपी में बाल झड़ जाते है। इसे देखते हुए Kelsey ने खुद ही अपनी वाइफ का बाल काटा। इसका उन्होंने फोटोशूट कराया है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जो भी इन तस्वीरों को देख रहा है वह भावुक हो जा रहा है। आप भी देंखे ये तस्वीरें
बता दें कि मैंडी पार्क फोटोग्राफी (Mandy Parks Photography ) ने अपने फेसबुक पेज पर इन तस्वीरों को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
यह फोटोशूट हर उस कपल के लिए उदाहरण हैं जो बीच सफर में एक दूसरे का साथ छोड़ जाते हैं या छोटी-छोटी बातें पर एक दूसरे से नाराज रहते हैं।
ये फोटो लोगों को यह बताने के लिए भी काफी हैं कि जिंदगी में चाहे कुछ भी हो बस साथ रहना है। एक-दूसरे को गिरते हुए संभालना है।
Updated on:
24 Aug 2019, 7:57 PM IST
Published on:
24 Aug 2019, 7:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.