अजब गजब

शख्स ने ऑटो रिक्शा को आलिशान घर में कर दिया तब्दील, छोटी सी जगह में सभी सुविधाएं

कुछ प्रयोग तो ऐसे है जो आम लोग इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है। एक बंदे ने एक वाहन में घर बनाकर सभी को चौंका दिया। पीआर अरुण प्रभु ने ऑटो रिक्शा में आलीशान घर बनाया है।
2 min read
auto rickshaw
auto rickshaw

नई दिल्ली। आविष्कार ही आवश्यता की जननी है। जैसे जैसे इंसानों को संसाधनों की जरूरत पड़ती है वैसे वैसे इनके नए नए आविष्कार किए जा रहे है। इंसान के दिमाग में हमेशा कुछ नया करने का विचार आता रहता है और वह इसको साकार भी कर देता है। कुछ प्रयोग तो ऐसे है जो आम लोग इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते है। आज आपको एक ऐसे बंदे के बारे में बताने जा रहे है जिसने एक वाहन में घर बनाकर सभी को चौंका दिया। हम बात कर रहे है तमिलनाडू के रहने वाले पीआर अरुण प्रभु की। प्रभु ने ऑटो रिक्शा में आलीशान घर बनाया है। सोशल मीडिया पर उनके शानदार घर की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।

5 महीने में हुआ तैयार
बैंगलोर में डिज़ाइन और आर्किटेक्चर स्टार्टअप बिलबोर्ड पर काम करने वाले 23 वर्षीय पीआर अरुण प्रभु के मन में ऑटो रिक्शा में घर बनाने का विचार आया है। पीआर अरुण प्रभु ने एक बजाज आरई थ्री व्हीलर पिक-अप ऑटो को घर में बदल दिया है। इसने इंजीनियरिंग और पैकेजिंग कौशल का बहुत ही शानदार इस्तेमाल किया। ऑटो को घर में तब्दील करने में उन्होंने करीब 5 महीनों तक मेहनत की है। इसकी लागत की बात करें तो इसके एक लाख रुपए का खर्चा आया है।

यह भी पढ़े :—
मासूम 4 दिन से कर रहा था उल्टियां, पेट से निकली ऐसी चीजे देखकर हर कोई हैरान
छोटे से घर में सभी सुविधाएं

अरुण हमेशा से कुछ हट करना चाहते थे। उसके दिमाग में कई नए विचार थे। एक तीन पहिया ऑटो रिक्शा से घर बनाने की सुझी। शुरुआत में अरुण ने एक पुरानी बजाज आरई को खरीदा और रियर को बदलना शुरू किया। इस छोटे से घर में जीवन यापन की सभी सुविधाएं हैं। इसमें बेडरूम, बाथरूम, रसोई, के साथ-साथ वॉटर हीटर और शौचालय भी हैं। घर की छत पर 250 लीटर की पानी की टंकी है। बिजली के लिए 600 वाट का सोलर पैनल भी है। जो बैटरी चार्ज करता है। इस घर की छत पर एक लाउंज चेयर भी है।

Updated on:
23 Jan 2021 12:28 pm
Published on:
23 Jan 2021 12:28 pm