अजब गजब

शादी के तीन हफ्ते बाद ही पति करने लगा ऐसी हरकत, अब पत्नी की ज़िद- ‘मुझे चाहिए तलाक’

शादी के बाद पति नहीं उठा पा रहा था पत्नी का खर्चा हनीमून से वापस आने के बाद महिला ने मांगा तलाक कहा मेरा पति है बेहद कंजूस
less than 1 minute read
Apr 10, 2019
UAE woman seeks divorce from cheap husband
शादी के तीन हफ्ते बाद ही पति करने लगा ऐसी हरकत, अब पत्नी की ज़िद- 'मुझे चाहिए तलाक'

नई दिल्ली।संयुक्त अरब अमीरात ( united arab emirates ) में एक महिला अपने 13 साल छोटे पति की एक आदत से परेशान हो गई। महिला का कहना है कि उसका पति बेहद कंजूस है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हनीमून पर गई महिला ने यूएई में अपने कंजूस पति से तलाक की अर्जी डाली है।

महिला ने अपने पति पर इलज़ाम लगाया है कि उसके पति ने शादी के बाद एक पैसा खर्च नहीं किया। इतना ही नहीं महिला के ईरानियन पति ने शादी के पहले दिन से ही उससे पानी, बिजली और घर का खर्च उठाने के लिए कह दिया।

बता दें कि महिला ने अबू धाबी डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली अफेयर्स (पर्सनल स्टेटस) में तलाक की अर्जी दाखिल की है। महिला की शादी हुए अभी तीन हफ्ते ही हुए हैं। महिला का अपने पति पर यह भी इलज़ाम है कि उसने अपने डाक्यूमेंट्स खोने की बात कहकर कई बिल महिला से भरवाए और अपनी पत्नी के पैसों से घर के फर्नीचर भी खरीदने को कहा।

महिला द्वारा अबू धाबी डिपार्टमेंट ऑफ फैमिली अफेयर्स में दी गई अर्जी में यह भी लिखा था कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे नजरअंदाज करने लगा। अपने पति की इन सब हरकतों से तंग आकर आखिरकार महिला ने तलाक ( divorce ) के लिए अपील की।

Published on:
10 Apr 2019 09:49 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते