अजब गजब

यहां दूल्हे की बारात ले जाता है कोई और, भारत का ऐसा गांव जहां सदियों से होता है ऐसा

यहां घर में पैदा होने वाला बड़ा बेटा ही मां-बाप की अचल संपत्ति का मालिक होता है। बाकी बच्चे मेहनत मजदूरी कर पेट पालते हैं व सम्पत्ति बनाते हैं।
2 min read
• •
Jul 27, 2018
unique and bizarre wedding tradition of lahaul and spiti
यहां दूल्हे की बारात ले जाता है कोई और, भारत का ऐसा गांव जहां सदियों से होता है ऐसा

नई दिल्ली। लाहौल और स्पीति भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय केलांग है। यह जिला अपनी खूबसूरती के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन यह अपने अलग और अनोखे रीति रिवाज के लिए भी जाना जाता है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 415 किलोमीटर दूर लाहौल स्पीति में एक अनोखी परंपरा है। यहां घर में पैदा होने वाला बड़ा बेटा ही मां-बाप की अचल संपत्ति का मालिक होता है। बाकी बच्चे मेहनत मजदूरी कर पेट पालते हैं व सम्पत्ति बनाते हैं। ऐसी ही अनोखे रीति रिवाजों के बीच यहां की जनजाति एक और रिवाज अपनाती है जिसमें भाई की शादी के लिए बहन का किरदार अहम होता है। यहां बहन ही सेहरा बांधकर दूल्हा बनती है और भाभी को ब्याह कर घर लाती है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां बहन अपने सर पर सेहरा बांधकर अपनी भाभी को ब्याहने जाती है वो भी गाजे बाजे के साथ। बहन दूल्हा बन बारात लेकर वधु पक्ष के घर जाती है। अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा हो कि अगर घर में कोई बहन ही ना हो तो क्या होता होगा? तो आपको हम इस सवाल का जवाब दिए देते हैं यहां जिन परिवारों में कोई बहन नहीं होती वहां पर घर के बड़े या छोटे भाई के लिए घर में मौजूद भाई उनके जगह दूल्हा बन बारात लेकर जाता है और शादी कर लाता है। इतिहासकारों की मानें तो यह परंपरा सदियों पुरानी है। लाहौल की बड़ी शादी, कूजी विवाह और छोटी शादी की परंपरा के साथ ही यह परंपरा आज भी बनी हुई है आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्षो पुरानी इस परंपरा को आज भी पूरी शिद्दत से निभाया जा रहा है।

Published on:
27 Jul 2018 11:44 am
Also Read
View All
राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर

गौरीकुंज वर्सेस गीता भवन… यूनियन क्लब ने दी थी जमीन, अनुबंध की शर्तों में स्पष्ट नाम नहीं बदल सकते