अजब गजब

जहरीले सांप को लड़की ने किया एक नहीं बल्कि दो बार Kiss, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान

इन दिनों सोशल मीडिया पर सांपों से खिलवाड़ करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक विशालकाय सांप को अपने होठों से Kiss करती नजर आती है।

2 min read
Apr 09, 2022
जहरीले सांप को लड़की ने किया एक नहीं बल्कि दो बार Kiss, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान
जहरीले सांप को लड़की ने किया एक नहीं बल्कि दो बार Kiss, वीडियो देख आप रह जाएंगे हैरान

सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, क्योंकि सांप इतने खतरनाक होते हैं कि उनके काटने के बाद तो किसी का भी बच पाना मुश्किल ही होता है। इसी वजह से सांप से हर कोई डरता है और दूर रहने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों छाया हुआ है, जिसमें एक लड़की सांप के साथ इस तरह से खिलवाड़ करते हुए दिखाई दे रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वो असली सांप है ही नहीं, लेकिन वीडियो की खास बात तो यही है कि इसमें दिखाया गया सांप असली जहरीला सांप है।

इन दिनों वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की एक जहरीले सांप को किस करते नजर आ रही है। हैरान कर देने वाले यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह देखने में बहुत ही भयावह है, मगर लड़की बड़े ही आराम से सांप को किस करती दिख रही है।

जैसा की हम वीडियो में देख सकते है कि काले रंग का एक विशालकाय सांप किसी जंगल में फन फैलाए बैठा है। इसी दौरान सांप के पास एक लड़की आती है। वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले लड़की अपने हाथों से सांप को पुचकारती है। इसके बाद अपना मुंह आगे बढ़ाकर सांप के फन को चूमने लगती है। मगर वह लड़की ये काम एक बार नहीं बल्की दो बार करती दिखाई दे रही है।

इस वीडियो में हैरान करने वाली बात ये है कि लड़की के ऐसा करने पर सांप कोई भी रिएक्शन नहीं देता है, बल्कि वह एकदम चुपचाप बैठा रहता है। उसके शांत स्वभाव को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा की वह एक सांप है, जिनका स्वभाव इसके बिल्कुल विपरीत होता है। मगर चाहे कुछ भी हो ऐसा रिस्क बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। अगर सांप लड़कीको काट लेता तो फिर लेने के देन पड़ जाते।

यह भी पढ़ें: अब जवानों से घर के काम नहीं करा सकते अफसर, असम सरकार ने उठाया सख्त कदम
यह भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ से भी ज्यादा अमीर है इंफोसिस के नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता

Published on:
09 Apr 2022 05:24 pm