
नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास शहर के रहने वाले एंड्रयू मैकजैनेट और उनकी पत्नी लोगों को एक कमरे में बदं कर लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं। दोनों 'इस्केप एक्सपर्ट' के नाम से अपनी कंपनी चलाते हैं। ये दंपत्ति लोगों को एक अंधेरे कमरे में बंद करता है। इस कमरे में लोगों को डराने का पूरा इंतजाम रहता है।
रास्ते में होता है जोंबिज से मुकाबला
जानकारी के मुताबिक, लोग मनोरंजन के लिए यहां आते हैं। कुछ अनजान लोगों को एक अंधेरे कमरे में बंद कर कर लिया जाता है। कमरे से बाहर निकलने के लिए एक घंटे का समय होता है। लेकिन, कमरे से निकलने के लिए आपको कई मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आपके रास्ते में जोंबिज, डरावने आदमी और ऐसी ही कई चीजों का मुकाबला करना पड़ता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां भी इनके कमरों को बुक करते हैं।
इसलिए आते हैं इतने लोग
दरअसल, इन कमरों के अंदर बंद होकर कई कर्मचारी टीम वर्क, लीडरशिप क्वालिटीज और अपनी थिंकिंग को बेहतर करने की कोशिश करते हैंं। इसके लिए कंपनियां लाखों रुपए देती हैं। बता दें, ये बिजनेस लोगों को डराने के साथ—साथ उनके डर को खत्म करने में भी मदद करता है।
भिखारी भी कमाते हैं लाखों रुपए
बता दें, बिजनेस तो ठीक कुछ एेसे भीखारी भी हैं, जो सिर्फ भीख मांगकर ही लाखों रुपए कमा लेते हैं। 2014 में सबसे पहले चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट बीबो पर सामने आईं एक भिखारी की तस्वीरें और खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रही है।
रईसों वाला लाइफ स्टाइल
ये भिखारी केवल भीख मांगते समय ही दयनीय लगता है, लेकिन उसका लाइफ स्टाइल देख कर कोई उसे भिखारी नहीं मान सकता। उसके तीन बच्चे तो शहर के मंहगे स्कूल में पढ़ते ही हैं, इसके अलावा वो बीजिंग में एक शानदार दो मंजिला इमारत में रहता है। वो अपने पैसों को अकेले काउंट नहीं कर पाता तो दूसरे लोगों की मदद भी लेता है। इस मदद के लिए वो उन्हें 100 युवान जो लगभग 900 रुपये के बराबर होते हैं टिप में दे देता है। ये भी पता चला है कि वो शानदार और मंहगे रेस्टोरेंट में फेमिली डिनर करने भी जाता है।