हम में से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे समय बचता। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ नेगेटिव साइड भी हैं। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही रांची में रहने वाले एक व्यक्ति ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से शाओमी Redmi note 5 स्मार्टफोन मंगाया। स्मार्टफोन जब घर पहुंचा और उसे खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ साबुन के तीन बार नजर आए।