
अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैनाभ्यास: भारत सहित 26 देश होंगे शामिल, चीन को न्योता नहीं
नई दिल्ली। अमेरिका विश्व का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्याभ्यास करने जा रहा है। 27 जून से 2 अगस्त तक चलने वाले रिम ऑफ पसिफिक (रिमपैक) सैन्याभ्यास में भारत सहित कुल 26 देश भाग लेंगे। पेंटागन ने दुनिया के सबसे बड़े समुद्री सैन्याभ्यास की गुरुवार को घोषणा की है। बता दें कि हर दो साल में यह समुद्री सैन अभ्यास को आयोजित होता है। इस साल इस सैन्य अभ्यास में 47 पोत, पांच पनडुब्बियां, 18 राष्ट्रीय थल सेना, 200 से ज्यादा विमान और 25,000 सैनिक भाग लेंगे।
चीन को न्योता नहीं भेजा
वहीं, सैंन अभ्यास की घोषणा से पहले अमरीका ने रिमपैक-2018 के लिए चीन को न्योता नहीं भेजा है। अमरीका के इस फैसले को चीन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। बता दें कि अमरीका के थर्ड फ्लीट पब्लिक अफेयर्स की ओर से जो विज्ञप्ति जारी की गई है। उनके के अनुसार, ब्राजील, इजरायल, श्री लंका और वियतनाम पहली बार रिड रिमपैक में हिस्सा ले रहे हैं।
सिद्धांतों और उद्देश्यों के विरुद्ध
गौरतलब है कि अमरीका ने विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री सैन्याभ्साय में शामिल होने के लिए चीन को पहले निमंत्रण भेजा था, लेकिन फिर उसे वापस ले लिया है। इसकी घोषणा पेंटागन ने की। पेंटागन के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि चीन का रुख आरआईएमपीएसी सैन्याभ्यास के सिद्धांतों और उद्देश्यों के विरुद्ध है। इसलिए चीन की नौसेना को 2018 के रिम ऑफ द पैसिफिक सैन्याभ्यास से बाहर कर दिया गया है।
कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा
बता दें कि इस साल सैनाभ्यास की थीम सक्षम , अनुकूल , भागीदार रखी गई है। अभ्यास में भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, मलयेशिया, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यू जीलैंड, पेरू, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड, टोंगा, ब्राजील, इजरायल, श्री लंका,वियतनाम और ब्रिटेन शामिल होंगे।
Published on:
31 May 2018, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.