4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिजबुल कमांडर ने जारी किया ऑडियो, कहा-भारतीय सेना से दूर रहें कश्मीरी लड़कियां

हिजबुल मुजाहिदीन ने ऑडियो जारी कर कश्मीर की लड़कियों को दी ये चेतावनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 31 May 2018, 11:14 AM IST

Hizbul released audio

हिज्बुल ने जारी किया ऑडियो, कहा-भारतीय सेना से दूर रहें कश्मीरी लडकियां

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन ने एक ऑडियो जारी किया है। इस ऑडियो में उसने कश्मीर की लड़कियों को सेना के जवानों से दूर रहने की हिदायत दी है।हिजबुल ने जारी ऑडियों में कहा कि भारतीय सेना आतंकवादियों को पकड़ने के लिए उन्हें हनी ट्रैप के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें कि हिजबुल ने बुधवार को ये ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर जारी किया है।

यह भी पढ़ें- पत्नी को जुए में लगाया दांव पर, जीतने वाले दोस्त ने किया बलात्कार

आर्मी ने नीचता की हद पार की

इस ऑडियो क्लिप में हिजबुल में कमांडर रियाज नाइकू कह रहा है, भारती सेना कश्मीरी लड़कियों को हनी ट्रैप में फंसाकर उनका जासूस के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। आर्मी ने नीचता की हद पर उतर आई है।' रियाज ने आगे कहा, 'हमें जानकारी मिली है कि भारतीय सेना घाटी की लड़कियों को हिजबुल के खिलाफ जासूस के रूप में इस्तेमाल कर रही है। यही ने आर्मी कश्मीरी लड़कियों को ब्लैकमेल कर रही है और हमारे खिलाफ भर रही है।'

सेना पर लगाया ये आरोप

इस ऑडियों टेप के जरिए हिजबुल कमांडर रियाज नाइकू ने कश्मीकर के लोगों को चेतावनी दी कि वह अपनी बेटियों को आर्मी से दूर रखें। वहीं, आरोप लगाते हुए रियाज ने कहा, 'सेना ऐसा इस तरह का कामहिजबुल के खिलाफ जासूसों का एक नेटवर्क बनाकर हथियार के रूप में करती है।' हिजबुल ने भारतीय सेना पर कश्मीरी युवाओं को गलत रास्ते पर धकेलने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़ें-प्यार में पागल सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर लड़की को चाकू से गोदा

नहीं बचेंगे लड़कियों के पिता

जारी ऑडियो टेप में नाइकू ने कहा कि घाटी में कोई भी माता-पिता आपनी बेटियों को आर्मी टूर पर ना भेजे। आगर वे ऐसा करेंगे तो उनके पिता को बख्शा नहीं जाएगा और छात्र-छात्राओं को आर्मी टूर पर भेजने का दबाव बनाया तो शिक्षकों को भी नहीं बख्शा जाएगा। नाइकू ने कश्मीर के युवाओं से अपिल करते हुए कहा कि भारतीय सेना के मुखबिर मत बनिए। गौरतलब है कि अपने सद्भावना मिशन के तहत सेना घाटी में रहने वाले स्कूली बच्चों को देश के अलग-अलग स्थानों पर घुमाने के लिए ले जाती है।