4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: एक क्लिक में जानें पीएम के विदेश दौरे से लेकर कर्नाटक की सियासी उठापटक तक की 5 बड़ी खबरें

पीएम के विदेश दौरे से लेकर कर्नाटक की सियासी उठापटक तक की ख़बरें जाने एक क्लिक पर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 29 May 2018, 3:09 PM IST

news of the hours

Video: एक क्लिक में जानें पीएम के विदेश दौरे से लेकर कर्नाटक की सियासी उठापटक तक की 5 बड़ी खबरें

1.) कर्नाटक मंत्रिमंडल को लेकर अटका पेंच

कर्नाटक में जेडीएस नेता कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बने एक हफ्ते से ऊपर हो गया है लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर खींचतान जारी है। ख़बर है कि मलाईदार मंत्रालयों को लेकर जेडीएस-कांग्रेस के बीच मामला फंसता दिख रहा है। लेकिन इन सब के बीच इतना साफ है कि जेडीएस के 12 और कांग्रेल 22 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होंगे लेकिन महत्वपूर्ण मंत्रालयों के लेकर पेंच फंसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम एचडी कुमारस्वामी गृह और वित्त दोनों विभाग अपने पास ही रखना चाहते हैं।

2.) तूतीकोरिन में डीएमके विधायकों का विरोध प्रदर्शन

तूतीकोरिन में स्टरलाइट कॉपर प्लांट को बंद करने के दौरान हुई मौतों के विरोध में डीएमके के विधायक मंगलवार को काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करते नजर आएं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन सहित द्रमुक के सदस्य तूतीकोरिन में पुलिस गोलीबारी में 13 लोगों की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को काले कपड़े पहन तमिलनाडु विधानसभा में दाखिल हुए। आपको बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में द्रमुक विधायकों द्वारा विरोध प्रदर्शन सरकार के उस फैसले के एक दिन बाद आया है जिसमें राज्य सरकार ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सील करने और 'स्थायी रूप से' वेदांता समूह के कॉपर प्लांट को बंद करने का आदेश दिया था।

3.) पहाड़ी राज्यों में जल रहे हैं जंगल

एक तो गर्मी का सितम ऊपर से आग। इन दिनों पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के जंगलों में भयंकर आग लगी है। पहाड़ों का राज्य हिमाचल जंगलों में भड़की आग से जल रहा है। जंगलों में भड़की आग बेकाबू होती जा रही है। राज्य के कई क्षेत्र आग से धधक रहे हैं। बता दें कि हिमाचल में डेढ़ महीने के भीतर तीन हजार हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से जो काम किया जा रहा है, वह नाकाफी है। जंगलों में फैली आग को बुझाने के लिए वन विभाग को कोई ठोस कद उठाने की जरूरत है। वहीं, ऐसा ही कुछ हाल कश्मीर और उत्तराखंड का भी है। वहां भी आग लगने से कई जंगल जल कर राख हो गए हैं।

4.) इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर रवाना पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई से दो जून तक विदेशी दौरे पर हैं। वे इस बार इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर निकले हैं । बता दें कि यह दौरा काफी अहम है। एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत दक्षिणपूर्व एशिया के साथ संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत के प्रयासों का हिस्सा है। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि इन तीनों देशों के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं और उनके दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा।

5.) आज आएगा CBSE की 10वीं क्लास का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) की कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज शाम चार बजे घोषित कर दिए जाएंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूली शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने सोमवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी। बता दें कि सीबीएसई के 10वीं के परिणाम शाम 4 बजे जारी होंगे। छात्र नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देख सकते हैं।