
केंद्रीय मंत्री नकवी ने कह दी बड़ी बात, नेहरू से ज्यादा पीएम मोदी लोकप्रिय
कानपुर। केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंगलवार को कानपुर आए। यहां भाजपा नेताओं के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान सर्किट हाउस पर मंत्री नकवी ने एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नहेरू की लोकप्रियता सीमित थी, जबकि मोदी जी की लोकप्रियता दुनिया भर में है। आज उन्हें देखने और सुनने के लिए लाखों की संख्या देश व विदेश के लोग पहुंचते हैं। मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में वह कार्य किए हैं, जिन्हें कांग्रेस सहित अन्य सरकरों ने 60 सालों में नहीं किया। नकवी ने कहा त्रिपल तालाक से पीड़ित महिलाओं को हमने न्याय दिलाया। मुस्लिम समाज, जिसे कांग्रेस ने वोब् ब्ेंक का तौर इस्तेमाल करती रही, मोदी सरकार ने उनके विकास के लिए कई एतिहासिक योजनाएं शुरू कीं।
राष्ट्रवादी व्यक्ति ही ले सकता है फैसले
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मगंलवार को कानपुर पहुंचे। वह सर्किटहसउस में भाजपा नेताओं के साथ एक बैठक की और फिर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इन चार सालों में देश ने उन ऊचाइयों को छुआ है, जिन्होंने देश की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है। नकवी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कड़े फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा राष्ट्रवादी व्यक्ति ही ले सकता है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर देश नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है, कई बड़ी कंपनियां देश में इन्वेस्ट कर रही हैं, जो देश के विकास और उन्नति के लिए अच्छा है। इससे पहले किसी देश का अन्य प्रधानमंत्री विदेश के लोगों के दिल में राज नहीं कर पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से ज्यादा लोकप्रिय नेता के रूप में पहचान बनाई है।
हर तरफ लूट, हर तरफ घोटाले थे
मंत्री नकवी ने कर्नाटक में विपक्ष के नेताओं के एक साथ आने के प्रश्न पर कहा कि दौर-ए-तरक्की के अंदाज निराले थे, हर तरफ लूट, हर तरफ घोटाले थे। जब से देश की जनता की कुर्सी चायवाले को दी है तब से यह सभी परेशान है। तिजोरियों में रखा पैसा खर्च हो रहा है। नोटबंदी के बाद बेड और लॉकर से पैसा बैंक पहुंच गया। अब उस पैसे का हिसाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले रहे हैं। इसी से बचने के लिए अखिलेश यादव , मायावती , राहुल गांधी समेत सभी विपक्ष के नेता 2019 में पीएम मोदी को हराने के लिए एकजुट हुए हैं। पर ऐसा होगा नहीं, क्योंकि जनता अब परिवारवाद, जातिवाद, धर्मवाद के बजाए विकासवाद को दिल्ली की सत्ता देगी।
2019 में फिर से मोदी सरकार
नकवी ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। 2013 से पहले भी इनके बीच गठबंधन था, पर जनता ने 80 में से 72 सीटों पर कमल खिला दिया। 2019 में भी मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर आएगी। मंत्री नकवी ने कहा कि नीरव मोदी जैसों ने हमारे समय में फ्रॉड नहीं किया। उसके जैसे तमाम लोग बेनामी कंपनियों के सहारे धोखाधड़ी करते रहे। पहले किसी ने बैंकों पर ध्यान नहीं दिया। अब जब मामला सामने आया तो विपक्षी उसे भाजपा के मत्थे मढ़ रहे हैं। पेट्रोल के बढ़ते मूल्य के सवाल पर बोले कि इससे जनता ही परेशान नहीं है, सरकार भी चिंतित है। पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार जल्द ही कोई समाधान निकालेगी, इसपर मंथन किया जा रहा है, जल्द ही कोई समाधान निकलेगा।
Published on:
29 May 2018, 2:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.