4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिजुबल कमांडर ने दी धमकी,अपने बच्चों को आतंकियों की मुखबिरी से रोकें अभिभावक

आतंकी संगठन के डिवीजनल कमांडर रियाज नायकू ने सुरक्षाबलों पर हमलों में तेजी लाने की धमकी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 30 May 2018, 3:04 PM IST

army

हिजुबल कमांडर ने दी धमकी,अपने बच्चों को आतंकियों की मुखबिरी से रोकें अभिभावक

श्रीनगर। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखला गया है। सेना की कार्रवाई में अब तक उसके कई आतंकी मारे गए हैं। आतंकी संगठन के डिवीजनल कमांडर रियाज नायकू ने मंगलवार को सुरक्षाबलों पर हमलों में तेजी लाने की धमकी देते हुए आरोप लगाया कि सेना स्थानीय युवकों विशेषकर युवतियों को मुखबिरी के लिए मजबूर कर रही है। उसका कहना है कि सेना लड़कियों के अभिभावकों को मजबूर कर रही है ताकि ये युवा उनकी मदद करें। नायकू ने अभिभावकों और अध्यापकों से अपील की है कि वह लड़कियों को सेना के कार्यक्रम से दूर रखें।

आतंकी का विडियो हो रहा वायरल

रियाज नायकू ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। यह विडियो वायरल हो चुका है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि उसके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि सेना लड़कियों पर दबाव बना रही है और उन्हें कश्मीर की आजादी के लिए लड़ रहे जिहादियों की मुखबिरी करने को मजबूर कर रही है। ऐसा न करने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल आम लोगों के जानमाल को जानबूझकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे कश्मीर की जनता परेशान हो रही है।

युवाओं को कर रही गुमराह

आतंकी कमांडर ने आरोप लगाया कि सेना की ओर से स्थानीय युवाओं को भी गुमराह किया जा रहा है। सेना उन्हें हमारे क्षेत्रों में भेजकर मुखबिरी करा रही है। वह सिर्फ कश्मीर की आजादी के लिए लड़ रहे लड़कों के खिलाफ जाल तैयार करते हैं। आतंकी कमांडर ने लोगों से कहा है कि वह अपने बच्चों विशेषकर लड़कियों को सेना, पुलिस और अर्धसैनिकबलों द्वारा प्रायोजित यात्राओं व अन्य कार्यक्रमों में न भेंजे। कमांडर ने धमकी दी कि अगर किसी मां-बाप ने ऐसा किया तो हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे। अध्यापक भी अगर छात्र-छात्राओं को सेना के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कहेंगे तो उन्हें भी इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा।