4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षकों पर लटक रही वेतन कटौती की तलवार, पढ़ें पूरी खबर

संभाग के चारों डीइओ को भेजा गया वेतन कटौती का प्रस्ताव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 29 May 2018, 6:58 PM IST

rewa

rewa

रीवा. नो वर्क नो पेमेंट के तर्ज पर शिक्षा अधिकारियों ने उन शिक्षकों का वेतन काटने का निर्णय लिया है।जो वर्तमान में चल रहे संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे हैं। शासन स्तर से जारी निर्देशों के मद्देनजर संयुक्त संचालक ने वेतन कटौती करने निर्णय लेते हुए संबंधित जिलों के शिक्षा अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा है।

संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक दो व शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में विज्ञान व गणित का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। १४ मई से शुरू प्रशिक्षण में प्रत्येक शिक्षक को निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक सोमवार से शुक्रवार तक छह दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करना होता है। अब तक के प्रशिक्षण कार्यक्रम में करीब 70 शिक्षक अनुपस्थित रहे हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति के मद्देनजर उनका छह दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।

डीइओ काटेंगे शिक्षकों का वेतन
संयुक्त संचालक कार्यालय से वेतन कटौती का प्रस्ताव संभाग के चारों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक शिक्षकों का अगले महीने का वेतन कटौती के साथ जारी होगा। हालांकि इस मामले में अभी कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन शासन स्तर से जारी निर्देशों के
अनुरूप अनुपस्थित अध्यापकों पर वेतन काटने की कार्रवाई की जानी है।

मास्टर ट्रेनर के रूप में लगाए गए शिक्षक
शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षकों को ही मास्टर ट्रेनर के रूप में लगाया गया है। प्रशिक्षण के लिए कुल 14 मास्टर ट्रेनर लगाए गए हैं। इनमें से 9 मास्टर ट्रेनर विज्ञान के व 7 मास्टर ट्रेनर गणित विषय के हैं। इन सभी मास्टर ट्रेनर्स को भोपाल में आयोजित विशेष प्रशिक्षण में ट्रेंड किया गया है।

शिक्षकों के ठहरने की भी है व्यवस्था
प्रशिक्षण के लिए संभाग के चारों जिलों से आने वाले शिक्षकों को यहां ठहरने की भी व्यवस्था दी गई है। शिक्षकों को शाउमावि मार्तण्ड दो में रहने की व्यवस्था की गई है। जबकि शिक्षिकाएं मॉडल स्कूल में रूकेंगी। आवासीय सुविधा शिक्षक-शिक्षिकाओं की मांग पर मुहैया कराया जाएगा।