4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई हील्स में इस महिला ने कर दिखाया हैरतंगेज कारनामा, आप भी देखकर हो जाएंगे दंग

चीन के हुनान प्रांत में हाई हील्स पहनकर महिला ने दिखाया हैरतंगेज कारनामा। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 30 May 2018, 1:11 PM IST

china

हाई हील्स में इस महिला ने कर दिखाया हैरतंगेज कारनामा, आप भी देखकर हो जाएंगे दंग

हुनान। पहाड़ों की ऊंची-ऊंची चोटियों पर चढ़ना हो या फिर आग का दरिया पार करना। दुनियाभर में ऐसे जाबांजों की कमी नहीं है जो अपनी जान को जोखिम में डालकर कुछ ऐसा कर गुजरते हैं जिससे पूरी दुनिया उन्हें सलाम करती है। कुछ ऐसा ही हुआ है चीन में। यहां के हुनान प्रांत में एक अनूठी प्रतियोगिता रखी गई थी। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को हील के जूते पहनकर एक रस्सी पर चलना था। लेकिन ये रस्सा कई फीट ऊंचाई पर लगाई गई थी। बहरहाल महिला ने प्रतियोगिता में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अपनी हाई हील्स से इस कॉम्पटीशन को जीत भी लिया। महिला के हौसले का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

9 मिनट में पूरी कर ली दूरी
चीन के हुनान प्रांत में स्लैक्लिनिंग नाम की एक कॉम्पटीशन आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को हाई हील्स पहनकर एक पतली सी रस्सी पर चलना था। रस्सी को 1300 मीटर की ऊंचाई पर बांधा गया था। इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी शामिल हुए लेकिन फ्रांस की मिमि गोस्डन ने सिर्फ 9 मिनट 24 सेकेंड में एक छोर से दूसरी छोर पहुंचने में कामयाबी हासिल की और इस प्रतियोगिता की विजेता बनीं। कनाडा की मिआ नोबलेट ने इस दूरी को तय करने में 22 मिनट 36 सेकेंड का समय लिया, जबकि यूएस की फैथ डिके तीन बार कोशिश करने के बाद भी इसे पूरा नहीं कर पाईं।

हाई हील्स का जुदा अंदाज
इस प्रतियोगिता ने एक बात तो साबित कर दी कि हील्स पर सिर्फ महिलाओं का ही राज है। पार्टीयों में तो आपने कई बार महिलाओं को हील्स पहने देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में हाई हील्स का एक जुदा अंदाज दिखा। हील्स पर इस तरह के हैरतंगेज कारनामे करते हुए शायद पहली बार ही देखा होगा। मिमि गोस्डन का ये वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।