अजब गजब

इन दो बच्चों के जन्म लेते ही हैरान रह गए डाॅक्टर्स, 7 मिनट तक नहीं हुई कोई हलचल आैर फिर…

ब्राजील में एक महिला के डिलिवरी के दौरान एक ऐसी अजीब घटना हुई जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।  

less than 1 minute read
Oct 23, 2018
इन दो बच्चों के जन्म लेते ही हैरान रह गए डाॅक्टर्स, 7 मिनट तक नहीं हुई कोई हलचल आैर फिर...

नई दिल्ली: ब्राजील में एक महिला के डिलिवरी के दौरान एक ऐसी अजीब घटना हुई जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। पहला बच्चा तो सामान्य था, लेकिन जब दूसरे और तीसरे बच्चे ने जन्म लिया तो वह एक अजीब सी पॉलीथीन जैसी चीज में थे।


मामला बा्रजील के साओ पाउलो का है। डॉक्टर रॉड्रिगो फिल्हो ऑपरेशन से एक महिला की डिलिवरी करा रहे थे। महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चे का जन्म तो सामान्य था लेकिन, अन्य दो बच्चे एक आवरण के साथ पैदा हुए। इसे एमनियॉटिक सैक कहते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो आमतौर पर ये आवरण बच्चों के जन्म के वक्त टूट जाता है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें

इस महिला के पास है 13 अनोखे ‘बच्चे’, हकीकत जान दांतों तले दबा लेंगे अंगुली


सात मिनट तक सोते रहे बच्चे

डिलिवरी के बाद दोनों बच्चे करीब सात मिनट तक सैक में ही सोते रहे। डॉक्टर ने उसने जागने का इंतजार किया और इसके बाद एमनियॉटिक सैक काटा गया। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए ये बहुत ही नया अनुभव था। उन्हें एक साथ दो बच्चों एमनियॉटिक सैक के साथ पैदा होते देखने का मौका मिला, जो बहुत ही रेयर है।

ये भी पढ़ें

21 साल की इस लड़की ने जेल में किया सुसाइड, रोज किया जाता था ऐसा टॉर्चर

Published on:
23 Oct 2018 05:02 pm
Also Read
View All