9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला के पास है 13 अनोखे ‘बच्चे’, हकीकत जान दांतों तले दबा लेंगे अंगुली

महिला के पास 13 ऐसे अनोखे 'बच्चे' हैं, जिन्हें उसने आॅनलाइन खरीदा है। यही नहीं इस बच्चों के लिए उसने करीब पांच लाख रुपए भी खर्च किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 23, 2018

omg

इस महिला के पास है 13 अनोखे 'बच्चे', हकीकत जान दांतों तले दबा लेंगे अंगुली

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपने गम को कम करने या भूलने के लिए खुद को दूसरी चीजों में इन्वाॅल्व कर लेते हैं। लेकिन, एक महिला ने अपने दुख से उबरने के लिए कुछ एेसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, महिला के पास 13 ऐसे अनोखे 'बच्चे' हैं, जिन्हें उसने आॅनलाइन खरीदा है। यही नहीं इस बच्चों के लिए उसने करीब पांच लाख रुपए भी खर्च किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 19 साल की नताशा की मां और बहन को कई बार गर्भपात हो चुका था। उसे इस बात का काफी दुख था और खुद के साथ भी ऐसा होने का डर था। इसलिए उसने कुछ ऐसा करने का फैसला लिया कि मां और बहन को बच्चों का सुख दे सके। साल 2014 से नताशा ने हूबहू बच्चों जैसे दिखने वाली डॉल खरीदना शुरू किया। इसके जरिए वह लोगों को ये भी बताना चाहती थी कि ये डॉल डरवानी नहीं होती है, बल्कि असली बच्चों की तरह ही होती हैं। नताशा ने अबतक 13 डॉल का कलेक्शन कर रखा है। इसके लिए उसने करीब पांच लाख रुपए खर्च किए हैं। नताशा का कहना है कि उसके घरवाले उसके इस शौक खिलाफ थे। उसकी बहन को यह डरावनी लगती थी, लेकिन पति के पूरे सपोर्ट की वजह से वह खुश है।

सभी डाॅल्स के हैं नाम

नताशा ने सभी डाॅल्स के नाम भी रख रखे हैं। वह इन 'बच्चों' को असली बच्चों की तरह पालती हैं। उनकी देखभाल करना, उन्हें बाहर घुमाना-फिराना भी करती हैं। वह कहती हैं इससे उन्हें खुशी मिलती हैं आैर वह अपने इस शौक को कभी बंद नहीं करेंगी।