7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 साल की इस लड़की ने जेल में किया सुसाइड, रोज किया जाता था ऐसा टॉर्चर

यूरोपीय देश स्काॅटलैंड में हिट एंड रन मामले में सजा काट रही 21 साल की लड़की ने जेल के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 23, 2018

suicide

21 साल की इस लड़की ने जेल में किया सुसाइड, रोज किया जाता था ऐसा टॉर्चर

नई दिल्ली: यूरोपीय देश स्काॅटलैंड में हिट एंड रन मामले में सजा काट रही 21 साल की लड़की ने जेल के अंदर ही आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों का आरोप है कि जेल में उसे टॉर्चर किया जाता था। जेल कर्मियों के उसे निर्वस्त्र कर परेड करवाई जाती थी। इस वजह से उसने सुसाइड कर लिया।

शराब के नशे में बच्चे को मारी थी टक्कर


बता दें, 21 साल की कैटी एलन को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। कैटी ने पिछले साल 10 अगस्त को शराब के नशे में अपनी गाड़ी से 15 साल के माइकल कीनन को टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसे खून से लथपथ वहीं छोड़कर भाग निकली थी। हादसे में माइकल के एक पैर की एड़ी की हड्डी टूट गई थी। हालांकि, कैटी हिट एंड रन की बात से हमेशा इनकार करती रही। उनका कहना था कि उन्हें टक्कर की बात पता ही नहीं चली।

जेल में जाने के बाद से लगातार किया जाता था टाॅर्चर

जेल जाने के बाद से ही उसे लगतार टॉर्चर किया जाता था। परिजनों का कहना है कि उसे रोज प्रताड़ित किया जाता था। जेल कर्मियों के सामने ही उसको कपड़े उतरवाकर परेड करवाइर् जाती थी। इसके अलावा भी उससे कइर् तरह के काम करवाए जाते थे। वह इन सब हरकतों से परेशान होने लगी थी। वह ठीक से सो तक नहीं पाती थी। कैटी के एक दोस्त का कहना है कि जेल का महौल उसके लिए सही नहीं था। कैटी की मौत के पीछे पूरी तरह से जेल के अंदर का माहौल ही जिम्मेदार है।

सजा मिलनी चाहिए, लेकिन एेसी नहीं...

कैटी के मां—बाप इस तरह के न्यायिक सिस्टम के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कैटी की मां लिंडा ने कहा कि वह इस बात को मानते हैं कि सजा मिलनी चाहिए, लेकिन उनकी बेटी के साथ जो हुआ उससे वह बेहद खौफ में हैं। लिंडा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी बेटी के शरीर में चोट के कई निशान मिले हैं। अगर वह खुद भी अपने आप को नुकसान पहुंचा रही थी तो जब उसके कपड़े उतारे जाते थो जेल कर्मियों ने इसे क्यों नहीं देखा।