7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शख्स के पेट से निकली 122 कीलें, टूथपिक और टूटे हुए कांच के टुकड़े, देखकर डॉक्टर्स हैरान

इथियोपिया के अदीस अबाबा में एक मरीज के पेट की सर्जरी दौरान डॉक्टर्स हैरान रह गए। मरीज के पेट से 100 से ज्यादा लोहे की कीलें निकली।
less than 1 minute read
Google source verification
omg

शख्स के पेट से निकली 122 कीलें, टूटपिक और टूटे हुए कांच के टुकड़े, डॉक्टर्स हैरान

नई दिल्ली: इथियोपिया के अदीस अबाबा में एक मरीज के पेट की सर्जरी दौरान डॉक्टर्स हैरान रह गए। मरीज के पेट से 100 से ज्यादा लोहे की कीलें निकली। यही नहीं चार पिनें, एक टूथपिक और टूटे ग्लास के शीशे भी निकाले गए।

मानसिक रोगी है शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 33 वर्षीय मरीज मानसिक रोगी था। अक्सर उसके पेट में दर्द रहता था। डाक्टरों ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी थी, लेकिन डॉक्टरों इस बात का इंदाजा नहीं था कि उसके पेट में से ऐसी चीजें बाहर आंएगी। करीब तीन घंटे चले इस आॅपरेशन में पेट से 122 कीलें, चार पिनें, एक टूथपिक और टूटे ग्लास के शीशे भी निकाले गए।

जा सकती थी मरीज की जान


डॉक्टर्स ने बताया कि गनीमत इस बात की रही कि पेट में पड़ी इन चीजों ने मरीज के पेट में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। डॉक्टर्स का कहना है कि पेट में इंफेक्शन भी हो सकता था, जो उसकी जान भी ले सकता था। हालांकि, अब उसके पेट ये चीजें निकाल दी गई हैं और वह खतरे से बाहर है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग