
OMG! पांच महीने के बच्चे की आंख में रेंगते मिले 11 कीड़े, डाॅक्टरों ने यूं निकाले बाहर
नई दिल्ली: कर्नाटक के कुंडलपुर में बीते दिनों एक शख्स की आंख से कीड़ा निकलने का मामला सामने आया था। डॉक्टर ने पिन के जरिए कीड़े को जिंदा आंख से बाहर निकाला था। इसका एक वीडियो पर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने बच्चे की आंख का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
पांच महीने के बच्चे की आंख में हुआ इंफेक्शन
वीडियो में डॉक्टर्स एक बच्चे की आंख से केंचुए निकालते हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चे की उम्र महज पांच महीने ही है। उसकी आंख में पड़ोसी के पालतू जानवर के संपर्क में आने से इंफेक्शन हो गया था। इस वजह से बच्चा हर समय परेशान रहता था और रोता रहता था। मां ने जब उसकी एक आंख में कुछ अजीब सा देखा तो वह उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंची।
आंख के अंदर थे कई कीड़े
डॉक्टरों ने बच्चे की जांच की। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चा नेमाटोड संक्रमण से पीड़ित है। यानि उसकी आंखों में परवीजी पैदा हो गए थे। डॉक्टरों ने देखा कि बच्चे की आंखों की सतह पर और पलक के अंदर कई कीड़े मौजूद थे। बता दें, 21 मिनट का ये वीडियो 17 अक्टूबर को बनाया गया है। इस वीडियो में डॉक्टर्स बच्चे की आंख से परजीवी को बाहर निकालते दिख रहे हैं। डॉक्टरों ने करीब 11 कीड़े निकाले, जिसे थलाज़िया कॉलिपेडा माना जाता है। जानकारी के मुताबिक, 100 साल पहले चीन में पहली बार एक परजीवी नेमाटोड खोजा गया था।
Published on:
22 Oct 2018 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
