
घर में आ रही अजीबोगरीब आवाजों से परेशान था शख्स, तलाशी ली तो सामने आया चौंकाने वाला सच
नई दिल्ली: कई बार लोग अपने आसपास हो रही ऐसी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनकी सच्चाई सामने आते ही उनकी होश उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ अमरीका के एक शख्स के साथ। वह अपने घर में एक अजीब तरह की आवाज को नजरअंदाज कर वहां रहना नहीं पसंद करता था। परेशान होकर उसने कुछ मजदूर बुलाए और घर की तलाशी करवाई। इसके बाद जो नजारा दिखा वह सच में हैरान कर देने वाला था।
पांच महीने तक आवाज को नजरअंदाज करता रहा शख्स
इस घर में कोई भी रहना पसंद नहीं करता था, क्योंकि घर के अंदर से अजीबोगरीब तरह की आवाजें आती थी। कई बार लोगों ने इसकी वजह जानने की कोशिश की, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता चला। घर का मालिक इस आवाज को करीब पांच महिने तक नजरअंदाज करता रहा। लेकिन, लगातार आवाज आने के बाद उसने इसके पीछे की सच्चाई जानने की ठान ली।
सामने आया चौंकाने वाला सच
मकान मालिक ने कुछ लोगों को बुलाया और घर की जांच करवाई। जब उन लोगों ने घर को देखा तो चौकाने वाला सच सामने आया। घर की सीलिंग में लगभग एक लाख की संख्या में मधुमक्खियां पाई गईं, जिन्होंने वहां पर छत्ता बना रखा था। इस छत्ते से करीब करीब 27 किलो शहद भी निकाला गया।
Updated on:
22 Oct 2018 03:37 pm
Published on:
22 Oct 2018 03:37 pm
