8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होमवर्क के बारे में पूछते ही छात्रों ने टीचर को किए अश्लील इशारे, एक ने पार कर दी हदें

पेरिस के एक स्कूल छात्रों को अपने भद्दे मजाक की वजह से जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 22, 2018

omg

होमवर्क के बारे में पूछते ही छात्रों ने टीचर को किए अश्लील इशारे, एक ने पार कर दी हदें

नई दिल्ली: पेरिस के एक स्कूल छात्रों को अपने भद्दे मजाक की वजह से जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। इन छात्रों के कारनामे पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, क्लास में शिक्षक ने छात्रों से दिए गए होमवर्क के बारे में पूछा। तभी कुछ छात्र हंगामा करते हुए अपनी सीट से उठे और टीचर के सामने आ गए। इसके बाद एक छात्र ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

टीचर की कनपटी पर लगा दी बंदूक आैर...

टीचर के सामने आकर एक छात्र ने पिस्तौल निकाल ली और दूसरे ने कैमरा। पिस्तौल वाले छात्र ने बंदूक अपने टीचर की कनपटी पर लगा दी और अपना सिर नीचे करने की धमकी देने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे छात्र अश्लील इशारे करते हुए हंसने लगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति तक पहुंच गया वीडियो, दिए कार्रवाई के निर्देश


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो इतना शेयर हुआ कि यह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों तक पहुंच गया। वीडियो देखने के बाद इमैनुअल ने संबंधित छात्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद छात्रों को गिरफ्तार कर जज के सामने पेश किया गया। जज के सामने उन्होंने बताया कि वह अपनी टीचर को नकली बंदूक से डराने की कोशिश कर रहे थे। और टीचर के डर को कैमरे में कैद करना चाहते थे।