
लड़की को 'अंकल' से हो गया प्यार, पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद अब लिया ये बड़ा फैसला... दुनिया हैरान
नई दिल्ली: इश्क की कोई उम्र नहीं होती है। कब किससे दिल टकरा जाए कहा नहीं जा सकता है। दिल की आवाज सुनने वालों को जमाने की फिक्र भी नहीं होती है। अमेरिका में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे।
क्या है पूरा मामला?
मामला अमेरिका का है। अमेरिका के एरिजोना में 27 साल की टेलर लेहमन को अपने से दोगुनी उम्र के केरिन (54 साल) से प्यार होगा। सबसे दिलचस्प बात ये है कि शख्स की बेटी, उसकी प्रेमिका की सहेली भी है। अपनी बेस्ट फ्रेंड के पापा से प्यार करने की वजह से लड़की को तमाम आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, लेकिन उसने बेफ्रिक्री से कबूल किया कि उसे खुद के पिता की उम्र के शख्स से प्यार किया।
पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद कर ली शादी
दोनों ने पांच साल तक रिलेशन में रहने के बाद शादी कर ली। दोनों ही एक दूसरे के साथ खुश हैं। उनका कहना है कि हमारी आदतें और शौक एक दूसरे से बहुत मिलते हैं। टेलर बताती हैं उन्हें शुरू से बड़ी उम्र के लड़के अच्छे लगते हैं। वो कहती पहले इस रिश्ते झिझकती थी लेकिन समय के साथ ठीक हो गया। बता दें कि इस रिश्ते से केरिन की बेटी अमांडा को कोई आपत्ति नहीं है।
Published on:
21 Oct 2018 05:03 pm
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
