8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 हफ्ते के बच्चे के मुंह में रातोंरात निकल आया ‘शैतान’ जैसा नुकीला दांत, सुबह मां ने कराया स्तनपान और फिर…

आयरलैंड के ड्रोगेडा में एक महिला के उस वक्त होश उड़ गए जब वह अपने 11 हफ्ते के बच्चे को स्तनपान करवा रही थी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 21, 2018

omg

11 हफ्ते के बच्चे के मुंह में रातोंरात निकल आया 'शैतान' जैसा नुकीला दांत, सुबह मां ने कराया स्तनपान और फिर...

नई दिल्ली: आयरलैंड के ड्रोगेडा में एक महिला के उस वक्त होश उड़ गए जब वह अपने 11 हफ्ते के बच्चे को स्तनपान करवा रही थी। अचानक उसे कुछ अजीब सा महसूस हुआ। उसने अपने बच्चे के मुंह को खोलकर देखा तो वह हैरान रह गई।

सुबह-सुबह अचानक रोने लगा बच्चा

मामला आयरलैंड के ड्रोगेडा में रहने वाली महिला तारा का है। तारा के 11 हफ्ते के बेटे ऑस्कर ओब्रायन के रातोंरात एक नुकीला दांत निकल आया। तारा का कहना है कि सुबह करीब सात बजे ऑस्कर अचानक जोर-जोर से रोने लगा। वह उसके पास गई और उसे शांत करने के लिए उसके मुंह में रबर की चूसनी दे दी।

रातोंरात निकल आया 'शैतान' जैसा नुकीला दांत

तारा ने कहा, ''मुझे लगा कि आॅस्कर इससे चुप हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद जब मैं उसे दूध पिलाने लगी तो मुझे अपने ब्रेस्ट पर कुछ नुकीली चीज चुभी। मैंने ऑस्कर का मुंह खोलकर देखा तो मुझे वहां एक बेहद नुकीला दांत दिखा। तारा ने कहा कि यह दांत रातभर निकल आया था, क्योंकि पहले यह नहीं था।''

डेंटिस्ट ने निकाला दांत

बता दें, बच्चे के मुंह में अचानक से दांत निकला देख तारा घबरा गई थीं। वह तुरंत बच्चे को हॉस्पिटल लेकर गईं। उन्होंने जैसे ही डॉक्टर्स को दांत के बारे में बताया वह भी हैरान रह गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि यह दांत है भी या नहीं। परेशान होकर महिला ने ऑस्कर को शहर की एक मशहूर डेंटिस्ट को दिखाया। उन्होंने बच्चे का दांत निकाल दिया।