अजब गजब

कीड़े के काटने से 5 साल बच्ची करने लगी ऐसी हरकतें, दंग रह गई मां

अमरीका के बॉस्टन में पांच साल की एक बच्ची को अचानक ऐसी बीमारी हुई कि वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगी।

less than 1 minute read
Nov 01, 2018
कीड़े के काटने से 5 साल बच्ची करने लगी ऐसी हरकतें, दंग रह गई मां

नई दिल्ली: अमरीका के बॉस्टन में पांच साल की एक बच्ची को अचानक ऐसी बीमारी हुई कि वह अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। वो बिना किसी वजह कई—कई घंटे तक हंसती रहती थी। कभी नवजात बच्चे की तरह व्यवहार करती तो कभी आसमान में देखती रहती।

मां को लगा काले जादू का है असर

ये भी पढ़ें

20 साल की लड़की छिपाकर रखना चाहती थी ये बात, एक्स-रे देखते ही मां के उड़े होश

ईवी जन्म से सामान्य थी, लेकिन उसका पांचवां जन्मदिन किसी बुरे सपने जैसा था। वह अचानक ऐसा व्यवहार करने लगी, जिसे देखकर उसकी मां और परिवारवाले बेहद डर गए। उन्हें लगा कि ईवी पर किसी आत्मा का साया है या किसी ने उसपर काला जादू कर दिया है।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

परिवारवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद चौंकाने वाली वजह सामने आई। डॉक्टर्स ने बताया कि ईवी Paediatric autoimmune neuropsychiatric डिसॉर्डर से ग्रस्त है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी में दिमाग के सिग्नल्स और न्यूरोट्रांसमिशन में बाधा या अजीब हरकत होने लगती है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है।

कीड़े के काटने से हुआ इंफेक्शन

डॉक्टर ने बताया कि एक कीड़ा इस तरह के इंफेक्शन को शरीर तक पहुंचाता है, जिससे ये हमारे नर्वस सिस्टम पर वार करता है। खास बात ये है कि ये बीमारी जानलेवा नहीं होती बस शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को कुछ समया के लिए प्रभावित कर देती है।

दवाईयों से ठीक हो गई बच्ची

ईवी की मां का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की हरकतें देखकर लग रहा था कि कोई भूत-प्रेत उसपर सवार हो गया या वो पागल हो गई है। लेकिन, अब सबकुछ ठीक है। सिर्फ दवाईयों से ही वो पहले जैसी हो गई है।

ये भी पढ़ें

लिफ्ट में कपड़े उतारने वाली मॉडल ने बताया उस रात का सच! बोली- मैं डर गई थी, क्योंकि वो मेरा…
Published on:
01 Nov 2018 12:15 pm
Also Read
View All