
20 साल की लड़की छिपाकर रखना चाहती थी ये बात, एक्स-रे देखते ही मां के उड़े होश
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक एक्स—रे की फोटो वायरल हो रही है। यह एक्स—रे फ्लोरिडा की रहने वाली 20 साल की सिडनी एलन का है, जो खुद उन्होंने शेयर किया है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है, 'आज मेरी मां ने मेरी ब्रेस्ट पीयरसिंग देख ली।'
मां से छिपाकर रखना चाहती थी पीयरसिंग की बात
दरअसल, सिडनी की मां को शरीर पर टैटू, पीयरसिंग जैसे शौक से नफरत थी। वह कभी भी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी ऐसा कुछ भी अपने शरीर के साथ करे। वहीं, सिडनी ने अपनी मां को बिना बताए चोरी छिपे अपने दोनों ब्रेस्ट पर पीयरसिंग करवा ली थी। वह अपनी मां से इस बात को छिपाकर रखना चाहती थी।
एक्स—रे में हुआ खुलासा
एक दिन सिडनी अपनी नियमित जांच के लिए अस्पताल गई। यहां उसके रीढ़ की हड्डी का एक्स—रे किया गया। जैसे ही डॉक्टर ने स्क्रीन पर सिडनी का एक्स—रे शो किया, मां ने उसकी पीयरसिंग को देख लिया। सिडनी और डॉक्टर की ये देखकर हंसी छूट गई। वहीं, मां के होश उड़े गए। सिडनी ने कहा, 'मेरी मां बिना कुछ कहे एक्स—रे देखती रही और कहा कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगी।'
सोशल मीडिया पर शेयर किया किस्सा
बता दें, सिडनी ने अपने साथ हुआ ये किस्सा एक्स—रे की फोटो डालते हुए ट्वीटर पर शेयर किया है। करीब 40 हजार यूजर्स इस कमेंट कर चुके हैं। कई यूजर्स इसपर मजे लेने से भी पीछे नहीं रह रहे हैं।
Updated on:
1 Nov 2018, 11:18 AM IST
Published on:
1 Nov 2018, 11:18 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.