
लिफ्ट में कपड़े उतारने वाली मॉडल ने बताया उस रात का सच! बोली- मैं डर गई थी, क्योंकि वो मेरा...
नई दिल्ली: बिल्डिंग की लिफ्ट में पुलिसवालों के सामने अपने कपड़े उतारने वाली मुंबई की मॉडल मेघा शर्मा अब खुद खुलकर सामने आई हैं। इससे पहले उन्होंने #MeToo के साथ ट्विटर पर मुंबई पुलिस और विडियो में मौजूद अन्य लोगों पर कई आरोप लगाए थे।
मॉडल मेघा शर्मा ने कहा, 'रात के करीब एक बज रहे थे। मैंने लिफ्ट के वॉचमैन से सिगरेट खरीदकर लाने के लिए कहा, लेकिन उसने ड्यूटी पर होने की बात कहते हुए जाने से इनकार कर दिया। मैंने उससे रिक्वेस्ट की वह किसी दूसरे वॉचमैन से सिगरेट मंगवा दे, लेकिन फिर भी उसने साफ मना कर दिया। आखिरी में मैं खुद ही नीचे गई और सिगरेट खरीदकर लाई। जब मैं वापस लिफ्ट की ओर पहुंची तो वहां वॉचमैन के अलावा दो—तीन लोग और मौजूद थे। इसपर मैंने वॉचमैन से कहा कि अगर कोई सिगरेट ले आया तो उसे इतनी रात में बाहर नहीं जाना पड़ता।'
मेघा का आरोप है कि इतना कहते ही वॉचमैन उनको भला—भुला कहने लगा। उसे अपशब्द और चरित्रहीन लड़की कहना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया। मेघा का कहना है कि पुलिस उसे थाने चलने के लिए मजबूर कर रही थी, लेकिन मैं डर गई थी क्योंकि इतनी रात हो चुकी थी। पुलिसवालों के साथ लेडी कॉन्स्टेबल भी नहीं थी। मैंने उन्हें थाने जाने से मना कर दिया, लेकिन वह मुझे बार—बार थाने ले जाने के लिए अड़े थे।
इसके बाद मैं जैसे ही मैं लिफ्ट की तरफ बढ़ी तो सभी चिल्लाने लगे। मैं बार-बार चिल्लाती रही मैं नहीं जाऊंगी। इसके बाद मेरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। मैं कुछ समझ नहीं पाई और बचाव में मैंने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। मैं इससे भी डर गई थी कि वे मेरा रेप कर सकते हैं या फिर मेरी हत्या कर सकते हैं।
Published on:
31 Oct 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
