अजब गजब

ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक स्काई वॉक, जिनपर चलना हर किसी के बस की बात नहीं

Most Dangerous Sky walk: आसमान से बात करते इन स्काई वॉक को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं, लेकिन इतनी ऊंचाई पर चलने का साहस हर किसी में नहीं होता। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही स्काई वॉक के बारे में बताएंगे।

2 min read
Aug 27, 2023

Most Dangerous Sky walk: दुनिया में ऐसी कई सारी जगहें मौजूद हैं, जहां जाना तो दूर लोग सोचकर ही घबराने लगते हैं। क्योंकि इनकी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद खूबसूरती के साथ ही खौफनाक मंजर भी नजर आने लगता है। आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही खतरनाक ग्लास स्काई वॉक के बारे में बताएंगे। आसमान से बात करते इन स्काई वॉक को देखने हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं लेकिन इनपर चलने के लिए इंसान सौ बार सोचता है।


झांगजियाजी ग्रैंड कैन्यन, चीन


सबसे पहले बात करते हैं दुनिया के सबसे लंबे और ऊंचे कांच के पुलों में शुमार चीन का झांगजियाजी ग्रैंड कैन्यन। अपनी ऊंचाई के कारण यह दुनियाभर के लोगों के लिए आकर्षण का कारण बनता है। ग्रांड कैन्यन स्काईवॉक 430 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है। यह जमीन से करीब 985 फीट ऊंचा है। ग्लास से बने झांगजियाजी ग्रैंड कैन्यन को पार करना बहुत ही साहस का काम है।


ग्रैंड कैन्यन स्काईवॉक, यूएसए


यूएसए का ग्रैंड कैन्यन स्काईवॉक जमीन से करीब 290 मीटर ऊंचाई पर बना है। यह 10 फीट चौड़ा घोड़े की नाल के आकार में बना है। पत्थरों की गहरी खाई के बीच हवा में झूलता यह ब्रिज एडवेंचर का फुल मजा देता है। यहां से सनसेट का नजारा काफी खूबसूरत लगता है। आपको हैरानी होगी जानकर कि यह ब्रिज 747 यात्री जेट का वजन उठाने में सक्षम है।


ग्लेशियर स्काईवॉक, कनाडा


कनाडा के मशहूर पर्यटक स्थलों में शुमार ग्लेशियर स्काईवॉक सुन वप्ता घाटी से करीब 270 मीटर ऊपर चट्टान पर बनाया गया है। यह 1475 फीट लंबा है, जहां से पर्यटक कैनेडियन रॉकीज में जैस्पर नेशनल पार्क के पहाड़ी क्षेत्रों का अनोखा नजारा देख सकते हैं। स्टील और ग्लास से बने स्काईवॉक से आप आइसफील्ड में स्थित अथाबास्का ग्लेशियर को करीब से देख सकते हैं।


तियानमेन स्काईवॉक, चीन

दक्षिणी चीन में तियानमेन पर्वत पर बना सौ मीटर लंबा कांच का तियानमेन स्काईवॉक जमीन से 4,700 फीट की ऊंचाई पर बना है। यह स्काईवॉक करीब 200 फीट लंबा है जिसमें लगी कांच की मोटाई करीब ढाई इंच है। तीन फीट चौड़े इस स्काईवॉक पर चलना बहुत हिम्मत का काम है। यहां से आप तियानमेन माउंटेन पार्क का शानदार नजारा देख सकते हैं।

यह भी पढ़े - अजब-गजब: पेंगुइन का प्रमोशन... सेना में ब्रिगेडियर से बना मेजर जनरल

यह भी पढ़े - ये है भारत का सबसे रहस्यमयी किला, यहां रात में गए तो लौट नहीं पाएंगे आप

Published on:
27 Aug 2023 03:37 pm
Also Read
View All