अजब गजब

इस फोटोशूट के बाद फोटोजर्नलिस्ट ने कर लिया था सुसाइड, एेसा दर्दनाक था ये मंजर

साउथ अफ्रिकन फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर ने मार्च 1993 में साउथ सूडान जाकर फोटोशूट किया। लेकिन ये फोटोशूट शायद उनकी जिंदगी का आखिरी फोटोशूट था।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 11:55 AM IST
omg
इस फोटोशूट के बाद फोटोजर्नलिस्ट ने कर लिया था सुसाइड, एेसा दर्दनाक था ये मंजर

नई दिल्ली: कई बार आपकी जिंदगी में ऐसे लम्हें आते हैं, जिन्हें आप काफी कोशिश करने के बाद भी नहीं भूल पाते। ऐसा ही कुछ हुआ मशहूर फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर के साथ। 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे है। इस मौके पर हम आपको कार्टर के उस फोटोशूट के बारे में बता रहे हैं, जो उनकी जिंदगी का आखिरी फोटोशूट था। इस फोटो ने उन्हें इस कदर दुखी कर दिया कि उन्होंने एक खौफनका कदम उठा लिया।

जिंदगी का आखिरी फोटोशूट हुआ साबित


साउथ अफ्रिकन फोटो जर्नलिस्ट केविन कार्टर ने मार्च 1993 में साउथ सूडान जाकर फोटोशूट किया। लेकिन ये फोटोशूट शायद उनकी जिंदगी का आखिरी फोटोशूट था। क्योंकि साउथ सूडान के दर्दनाक मंजर ने उन्हें इस हद तक दुखी कर दिया कि तीन महीने बाद केविन कार्टर ने सुसाइड कर लिया।

भूख से तपड़ रही बच्ची रेंगती रही, ताक में बैठा था गिद्ध

यह फोटो साउथ सूडान में भुखमरी से जूझ रही एक बच्ची की थी, जोकि अपने माता पिता की झोंपड़ी की ओर रेंगकर जाने की कोशिश कर रही थी। माता—पिता खाना ढूंढने जंगल गए हुए थे। भूख ने उस बच्ची को बेदम कर रखा था। एक गिद्ध उसकी ताक में बैठा था, जोकि उसके मरने का इंतजार कर रहा था। केविन ने लिखा कि उन्होंने 20 मिनट तक उस गिद्ध के वहां से उड़ने का इंतजार किया और जब वो नहीं उड़ा तो उन्होंने ये फोटोग्राफ क्लिक किया। इस फोटो ने केविन को पुलिट्जर प्राइज जिताया। यह प्राइज जीतने के तीन महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।

फोटो प्रकाशित होने के बाद लोगों ने उठाए सवाल

वापस आकर केविन कार्टर ने इस फोटो को न्यू यॉर्क टाइम्स को बेच दिया। यह फोटो पहली बार 26 मार्च 1993 को New York Times में प्रकाशित हुआ था। फोटो का केप्शन था ''metaphor for Africa’s despair''। फोटो के प्रकाशित होते ही लाखों लोगों ने केविन कार्टर से इस इथोपियाई बच्ची के बारे में हजारों सवाल किए। कईयों ने उस पर यह आरोप भी लगाए कि उसने उस समय फोटो खींचना ज्यादा उचित समझा, जबकि वह उस रेंगती हुई बच्ची को बचा सकते थे।

तीन महीने बाद कर ली आत्महत्या

केविन को हमेशा उस इथोपियाई बच्ची की याद आती रही। लोगों के सवाल और उलाहने उनको परेशान करते रहे। उनको यह ग्लानी और अपराध बोध सताता रहा कि उन्होंने उस बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश नहीं की और न ही यह देख पाए कि वो जिंदा रही या मर गई। अपराध बोध और ग्लानी में वह परेशान हो गए। करीब तीन महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Published on:
Also Read
View All
शाहरुख खान के ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर जॉर्जिया की बच्ची ने किया डांस, क्यूट अदाओं ने जीता लोगों का दिल 

राजस्थान में बाड़ेबंदी का खेल शुरू, कांग्रेस प्रत्याशी जबरन उठाने की कोशिश, पुलिस पहुंची तो ASP से उलझे समर्थक

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique marriage: Video: मैनपाट में अनोखी शादी: दुल्हन लेकर पहुंची बारात, विदाई कराकर ले जाने लगी तो फूट-फूटकर रोया दूल्हा

Ghost Built Temple: इंसानों ने नहीं, भूतों ने बनाया था ये मंदिर, बिना सीमेंट-चूने के हवा में आज भी टिका है MP का यह मंदिर