मोहनन पी. इड्डुकी जिले के कांजीकुझी गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहां गुरुवार सुबह से ही बेहद तेज बारिश हो रही थी। रात में जब मोहनन और उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था, तभी बाहर बंधा उनका पालतू कुत्ता तड़के करीब 3 बजे भौंकने और रोने लगा। उसकी आवाज से मोहनन और उनके परिवार की नींद खुल गई। पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन कुछ देर में कुत्ते ने पहले से और ज्यादा तेज आवाज में भौंकना शुरू कर दिया था।