19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / OMG! पत्नी को शराब पिलाना चाहता था शख्स, इनकार किया तो दांत से चबा लिया शरीर का ये अंग

OMG! पत्नी को शराब पिलाना चाहता था शख्स, इनकार किया तो दांत से चबा लिया शरीर का ये अंग

उत्तराखंड में एक शख्स ने पत्नी के शराब पीने से मना करने पर हैवानियत दिखाते हुए उसकी अंगुली ही चबा डाली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 13 Aug 2018, 5:11 PM IST

omg

OMG! पत्नी को शराब पिलाना चाहता था शख्स, इनकार किया तो दांत से चबा लिया शरीर का ये अंग

नई दिल्ली: शराब का नशा इंसान किस हद तक हैवान बना देता है, इसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड में देखने को मिला। यहां एक शख्स अपने घर के मेन गेट पर बैठकर अपने दोस्त के साथ शराब के जाम झलका रहा था। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को बुलाया और साथ में शराब पीने के लिए कहा, लेकिन जब पत्नी ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया तो वह हैवान बन गया। उसने ऐसा काम किया जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

दरवाजे पर बैठकर शराब पीने लगा पति आैर उसका दोस्त


मामला उत्तराखंड के आइटीआइ थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला ने थाने पहुंच पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला ने बताया कि शनिवार रात में पति और उसका दोस्त घर आए। कुछ देर बैठने के बाद दोनों घर के दरवाजे पर बैठकर शराब पीने लगे। कुछ देर बार उन्होंने मुझे बुलाया और शराब पीने के लिए जोर देने लगे।

शराब पीने से मना करने पर की मारपीट, पति ने चबा ली अंगुली

जब मैंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट और बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पति इतना हैवान बन गया कि उसने मेरी एक अंगुली ही चबा डाली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुझे बचाया।

देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहता है पति


पीड़िता के मुताबिक, उसका पति आएदिन शराब पीता है और नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करता है। यही नहीं वह उसे देह व्यापार के धंधे में धकेलना चाहता है। महिला का कहना है कि वह पति की इन हरकतों से दंग आ चुकी है आैर वह अब उससे अलग रहना चाहती है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।