19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Hot On Web / लाल साड़ी-लिपस्टिक लगाए कभी भी आपके घर पर दस्तक दे सकती है ये महिला, खोला दरवाजा तो…

लाल साड़ी-लिपस्टिक लगाए कभी भी आपके घर पर दस्तक दे सकती है ये महिला, खोला दरवाजा तो…

खूबसूरत दिखने वाली ये महिला बहुत शातिर है। इस महिला ने कई घर बर्बाद किए हैं। जो भी इसकी हकीकत जानता है, उसके होश उड़ जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 13 Aug 2018, 3:29 PM IST

omg

लाल साड़ी-लिपस्टिक लगाए कभी भी आपके घर पर दस्तक दे सकती है ये महिला, खोला दरवाजा तो...

नई दिल्लीः खूबसूरत चेहरा, लाल साड़ी आैर लाल लिपस्टिक लगाए महिला अगर रात में आपके घर का दरवाजा खटखटाए या सुनसान सड़क पर आपसे मदद मांगे तो बिल्कुल भी मदद न करें। दरअसल, खूबसूरत दिखने वाली ये महिला बहुत शातिर है। इस महिला ने कई घर बर्बाद किए हैं। जो भी इसकी हकीकत जानता है, उसके होश उड़ जाते हैं। इस महिला के बारे में सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा है, क्योंकि वह दो महीने से फरार है आैर कभी भी किसी भी शख्स को अपना शिकार बना सकती है। एेसे में लोग इस खबर को शेयर कर लोगों को सावधान कर रहे हैं।

राधे मां की भक्त रह चुकी है महिला


आज हम आपको एक बेहद शातिर महिला के बारे में बताने जा रहे हैं। महिला का नाम है सपना। जानकारी के मुताबिक, ये महिला राधे मां की भक्त रह चुकी है। जुर्म की दुनिया में सपना ने बहुत कम उम्र में कदम रख दिया था। सपा ने अब त क तीन लोगों से शादी की है, जिसमें एक उसका जीजा भी है।

पति को रेप के आरोप में भिजवा चुकी है जेल


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना ने अपने एक पति पर रेप का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। कई गुंडों से भी उसके संबंध बताए जाते हैं। सपना सज-संवरकर रात को लोगों के घर में मदद मांगने पहुंचती है आैर उन्हें ही अपना शिकार बना लेते है।

पुलिस आैर क्राइम ब्रांच को है शातिर महिला की तलाश

बता दें, सपना पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह दो महीने से फरार है। पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस के मुताबिक, शातिर महिला ने बीते मार्च महीने में एयरपोर्ट रोड स्थित बिग बॉस रिजॉर्ट में छत्तीसगढ़ के जे श्रीनिवास पिता नरसिम्हा राव और मुकेश पिता आदित्य को बंधक बनाकर रखा था। श्रीनिवास कलेक्टर ऑफिस गोडा में नेशनल इन्फार्मेशन सेंटर में जिला सूचना अधिकारी थे।