19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / मासूम घर में करती थी चौका बर्तन,दरिंदे ने दो साल तक बंधक बनाकर किया गलत काम, कैंची से काट दी अंगुली

मासूम घर में करती थी चौका बर्तन,दरिंदे ने दो साल तक बंधक बनाकर किया गलत काम, कैंची से काट दी अंगुली

मासूम घर में करती थी चौका बर्तन,दरिंदे ने दो साल तक बंधक बनाकर किया गलत काम, कैंची से काट दी अंगुली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 2:26 PM IST

rape

मासूम घर में करती थी चौका बर्तन,दरिंदे ने दो साल तक बंधक बनाकर किया गलत काम, कैंची से काट दी अंगुली

लखनऊ. योगी सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन हकीकत में ये तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ के अलीगंज इलाके का है, जहां एक चौका बर्तन करने वाली मासूम को दो साल तक अपने घर में एक व्यक्ति ने कैद कर उसे जबरन देह व्यापार में डालने की कोशिश की। जब मासूम ने इसके लिए इनकार कर दिया तो उसे यातनाएं देकर शरीर पर अनगिनत घाव किए। कैंची से अंगुली काटने के साथ दरिंदगी की।

वीडियो वायरल होने पर अफसर चेते

इस पूरे दरिंदगी से वह किसी तरह घर चंगुल से छूटी और परिवार के साथ पुलिस चौकी पहुंची। वहां उत्पीड़न की तहरीर लिखाई और केस दर्ज करके चलता कर दिया। कार्रवाई न होते देख किशोरी रविवार देर शाम एसएसपी के कैंप ऑफिस पर पहुंची। सोशल मीडिया पर प्रताड़ना का वीडियो वायरल होने पर अफसर चेते।

कैंची से काट दिए बाल व अंगुली

अपर पुलिस अधीक्षक ट्रांसगोमती हरेंद्र कुमार के मुताबिक, त्रिवेणीनगर के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी ने मोहल्ले के सुधीर गुप्ता पर दो साल तक घर में बंधक बनाए रखकर प्रताड़ित करने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। किशोरी का कहना है कि दो साल पहले वह सुधीर गुप्ता के घर पैसे लेने गई थी। उन्होंने बंधक बनाकर पीटा और गलत काम करने के लिए कहा। मना किया तो बाल काट डाले। कैंची से अंगुली काट दी। उनके घर पर रोजाना लड़कियां आती हैं। कप्तान की चौखट पर पहुंची किशोरी ने शरीर के घाव दिखाते हुए सुधीर गुप्ता पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। कहा कि उसके साथ हैवानियत में सुधीर के घर की दो महिलाएं भी शामिल थीं जो देह व्यापार का दबाव बनाती थीं। कई लड़कियों से उसके सामने अश्लील हरकतें करने के साथ उसका भी यौन उत्पीड़न भी किया जाता।

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि सुधीर गुप्ता के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के साथ किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे रविवार को दोबारा बुलाया था, लेकिन किशोरी ने सोमवार को अस्पताल जाने की बात कही थी। इस बीच कुछ लोगों को साथ लेकर वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के शिविर कार्यालय पहुंची। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को आपबीती सुनाई लेकिन प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी नहीं दी। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि विवेचक नैपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश में दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।