महिला स्वास्थ्य

Period Tips: पीरियड्स के दिनों में कैसे रखें खुद का ख्याल

पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द और कई तरह की समस्याएं होना आम बात है। पर ऐसे में हमें अपना ख्याल रखना चाहिए। और इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हम पेट दर्द की समस्या से भी राहत पा सके। आज इस आर्टिकल में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे।

2 min read
How to make your periods comfortable or cramp free


नई दिल्ली। पीरियड्स के वो 5 दिन हर महिला के लिए तकलीफ दायक होते हैं। कुछ महिलाओं के पीरियड्स के दौरान पेट में असहनीय दर्द होता है तो कुछ महिलाओं को दर्द थोड़ा कम होता है। कई महिलाओं को तो पेट में दर्द होने के अलावा उल्टी, सिर में दर्द और बुखार भी आ जाता है। इसके साथ ही कमजोरी भी महसूस होती है। आज के आर्टिकल में हम जानेंगे की इन सब से हम कैसे राहत पा सकतें हैं।


तुलसी के पत्ते
तुलसी का पत्ता भी पेट दर्द को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए बस 4-5 तुलसी के पत्ते लें और चाय बनाते वक्त अच्छे से खौलाएं। इस चाय को पीने से भी आपको पेट दर्द में राहत मिलेगी।

एक्सरसाइज
पीरियड्स शुरू होने के पहले और बाद में योगासन करने से दर्द और तकलीफ दूर होते हैं। शुरुआती 2-3 दिन योगासन करना अवॉइड करें। हल्का-फुल्का योगासन ही करे।


सिकाई
पेट दर्द में पानी की बोतल से सिकाई करना भी लाभदायक होता है। इस दौरान महिलाओं के पेट में सूजन भी आ जाती है जिसकी वजह से पेट में दर्द होने लगता है। ऐसे में महिलाएं पीरियड्स के अगर पानी को बोतल से पेट की सिकाई करें तो उन्हें पेट दर्द में राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े-ठंड के मौसम में ऐसे रखें अपने पैरों का ख्याल
अजवायन
अजवायन का सेवन भी पेट दर्द में आराम दिलाता है। दरअसल, पेट दर्द में ज्यादातर महिलाओं को एसिडिटी की समस्या हो जाती है। ऐसे में अगर आप अजवाइन को पानी के साथ ले सकती हैं।


पानी
दिन में 6-8 गिलास पानी पीने से बॉडी हाइड्रेट रहेगी। डाइजेशन अच्छा होगा। दर्द और तकलीफ में फायदा होगा। हेल्दी डाइट लें ग्रीन वेजिटेबल्स, सलाद, ग्रीन टी, केला, पपीता, डार्क चॉकलेट्स, फिश, ड्राय फ्रूट्स और नट्स जैसी चीजें खाएं।
जंक फूड से दूर रहें।

Updated on:
23 Nov 2021 05:16 pm
Published on:
23 Nov 2021 05:14 pm
Also Read
View All