30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips : माइग्रेन के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपचार

माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है जो तेज दर्द के कारण बनता है। यह आमतौर पर उल्टी और मतली के साथ होता है। भावनात्मक तनाव, कैफीन, दर्द निवारक दवाओं का दैनिक उपयोग, हार्मोनल परिवर्तन कुछ सामान्य चीजें हैं जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 22 Nov 2021, 10:35 AM IST

Health tips : माइग्रेन के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपचार

ayurvedic remedies for migraine


नई दिल्ली। माइग्रेन में आंख और सर में आपको बहुत तेज दर्द होता है । यह दर्द आपके सिर के पिछले हिस्से में सबसे ज्यादा होता है। अगर यह दर्द आपको हर रोज होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि आपको माइग्रेन की समस्या हो रही है। माइग्रेन एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जिसमें मरीज के सिर के एक साइड या सिर के पीछे की साइड तेज दर्द होता है। यह दर्द इतना तीव्र होता है कि कई बार तो मरीज को उल्टियां और चक्कर भी आने लगते हैं। यूं तो माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाईयां और उपचार उपलब्ध हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे आयुर्वेदिक तरीके लेकर आए हैं । जो माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े- इलाइची के स्वास्थ्य लाभ

लैवेंडर ऑयल
माइग्रेन के दर्द को दूर करने में लैवेंडर ऑयल बहुत प्रभावी माना जाता है। सिर में तेज दर्द या माइग्रेन होने पर लैवेंडर ऑयल का प्रयोग जादू की तरह काम करता है। दरअसल, लैवेंडर ऑयल में एंटी-एंग्जायटी और एंटी-डिप्रेसन्ट गुण होते हैं जो दिमाग को शांत रखने में काफी मदद करते हैं। 2012 की एक रिसर्च के मुताबिक माइग्रेन के दर्द में 15 मिनट तक लैवेंडर ऑयल को इनहेल करने से तुरंत आराम मिला। इसलिए यदि आपको भी भयंकर माइग्रेन होता है तो आप भी लैवेंडर ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं।


दालचीनी
दालचीनी का सेवन शरीर को कई तरह के लाभ देता है, जिसमें से एक है माइग्रेन भी है। मस्तिष्क स्वास्थ्स ये जुड़ी इस स्वास्थ्य समस्या में दालचीनी का सेवन बहुत आसान और फायदेमंद है। इसके लिए दालचीनी के टुकड़ों का ग्राइंड कर पाउडर बना लें और फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने माथे और कान के आसपास लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो दें। यह आयुर्वेदिक जल्दी आराम देता है।

यह भी पढ़े- ठंड में गाजर का जूस है कितना जरुरी


स्ट्रेचिंग
कई बार शारीरिक गतिविधि न होने के कारण भी अचानक से माइग्रेन का दर्द होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि ऐसी स्थिति में हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग करें। इसके लिए आप गर्दन, कंधे और शरीर के ऊपरी हिस्से से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकते हैं।


अदरक की चाय
कभी-कभी जब आपके सिर में ज्यादा दर्द हो तो आप अदरक की चाय का सहारा ले सकते हैं। परंतु याद रहे चाय आपकी आदत ना बने । वरना माइग्रेन के साथ-साथ आपको अदरक की चाय की भी लत लग जाएगी।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल