GNM course में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन होगें 27 जुलाई से

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन संचालित राजकीय आैर मान्यता प्राप्त निजी जीएनएम कोर्स में प्रवेश के लिए 27 जुलाई से ऑनलाईन किए जा सकेगें।
less than 1 minute read
Jul 23, 2016
Feature image

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन संचालित राजकीय आैर मान्यता प्राप्त निजी जीएनएम कोर्स में प्रवेश के लिए 27 जुलाई से ऑनलाईन किए जा सकेगें। नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2016 -17 में जनरल नर्सिंग एण्ड मिडवाइफरी प्रशिक्षण कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक प्रशिक्षण श्यामलाल गुर्जर ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में जीएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र 27 जुलाई से 24 अगस्त 2016 तक भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।