22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सरकारी बसों के लिए एप्प

अब सरकारी बसों की स्थिति, रूट व खाली सीटों की संख्या बताने के लिए मोबाइल एप्प जारी किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Jan 16, 2017

kolkata

kolkata

कोलकाता।अब सरकारी बसों की स्थिति, रूट व खाली सीटों की संख्या बताने के लिए मोबाइल एप्प जारी किया जाएगा। राज्य परिवहन विभाग गूगल मैप के बाद यह एप्प यात्रियों को सरकारी बसों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप को 21 जनवरी से शुरू किए जाने की योजना है । कोलकाता के तीन परिवहन निगम कलकत्ता ट्राम कम्पनी (सीटीसी), पश्चिम बंग भूतल परिवहन निगम (डब्ल्यूबीएसटीसी) और कलकत्ता स्टेट ट्रांसपोर्ट कम्पनी (सीएसटीसी) को मिलाकर वेस्ट बंगाल ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन बनाया गया है।

इस निगम के तहत बसों की सारी सूचनाएं अब मोबाइल एप्प पर उपलब्ध होंगी। इस एप्प के तहत किसी स्टॉपेज से सूचना ली जा सकती है कि आसपास कौन सी सरकारी बस है। कितनी देर में यहां पहुंचेगी। गंतव्य पर जाने में कितना समय लगेगा। इसके अलावा उस बस की रूट में कोई परिवर्तन हुआ है या नहीं। साथ ही इस एप्प के माध्यम से बस में यात्रियों की संख्या कितनी है, कितनी सीटें खाली है या नहीं।


इसके अलावा चालक के लिए भी चालक एप्प होगा। इस एप्प के माध्यम से वह परिवहन निगम के कंट्रोल रूम के साथ सम्पर्क में रहेगा। वे इस एप्प से रास्ते में कोई समस्या होने पर तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग की ओर से बताया कि विश्व बैंक की सहायता से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोबाइल एप बनकर तैयार है जल्द ही उसे शुरू किया जाएगा। विभाग के अनुसार एप से यात्री टिकट भी बुक कर सकेंगे।

विभाग ने बताया कि सरकारी बसों के लिए स्मार्ट कार्ड भी शुरू किया जा रहा है जिसमें मेट्रो की तरह रिचार्ज किया जा सकता है। यात्री बस में कंडक्टर को कार्ड देकर रिचार्ज करा सकेंगे।