25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / दुबई में सौरभ के साथ बकलावा और चाय-नाश्ता, भारत में 15 करोड़ की डील! महादेव सट्टा ऐप केस में वकील के खुले नए राज

दुबई में सौरभ के साथ बकलावा और चाय-नाश्ता, भारत में 15 करोड़ की डील! महादेव सट्टा ऐप केस में वकील के खुले नए राज

Himanshu Shekhar ED Investigation: सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपए लेने के आरोप, दुबई कनेक्शन, हवाला ऑपरेटरों के नाम, डायरी में 60 करोड़ रुपए का हिसाब और मोबाइल में मिले वीडियो की जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:31 AM IST

Mahadev Betting App

15 करोड़ की कथित वसूली मामले में हिमांशु के ठिकानों से मिले सुराग (Photo Source- Patrika File Photo)

Mahadev Betting App: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को कानूनी मामलों से बचाने के एवज में तथाकथित रूप से 15 करोड़ रुपए लेने पर गिरफ्तार किए गए वकील हिमांशु शेखर हाई प्रोफाइल शौक रखता था। सौरभ के साथ के साथ चाय-नाश्ता और बकलावा (दुबई की स्पेशल मिठाई) खाने के लिए हिमांशु अक्सर दुबई जाता था। ब्लड प्रेशर, शुगर और हार्ट का मरीज होने के कारण शुगर फ्री खाद्य पदार्थ मंगवाता था। साथ ही सट्टा के प्रकरण सेट करने का झांसा देकर सौरभ से रकम लेता था।

Mahadev App Scam: हिमांशु के ठिकानों से मिले सुराग

सौरभ के बयान के मुताबिक दिसंबर 2023 से मार्च 2024 के बीच हिमांशु ने किस्तों में बड़ी रकम ली। उसने कथित तौर पर कहा था कि यह पैसा भारत में वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। यह रकम दिल्ली और मुंबई के हवाला ऑपरेटरों के जरिए नकद के साथ दुबई पहुंचाई गई। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर 21 नवंबर को दिल्ली में हिमांशु के ठिकानों पर पंचशील पार्क स्थित घर से डायरी और हाथ से लिखा पेज मिला। इसमें मुंबई हवाला राजू भाई और वसीम दिल्ली-मुंबई में रकम भेजने से जुड़े उल्लेख बताया जा रहा है। एक अन्य पेज में 10 करोड़, 15 करोड़, 35 करोड़ और 45 करोड़ के साथ हर महीने 60 करोड़ रुपए देने का हिसाब मिलने की जानकारी मिली है। वहीं 7 माह का प्लान भी लिखा गया है। उक्त सभी को जांच के दायरे में लिया गया है।

मोबाइल में मिला वीडियो

हिमांशु के मोबाइल फोन की जांच में महादेव बुक से संबंधित 473 एमबी का एक वीडियो मिला है। वहीं 30 अक्टूबर 2023 नाम की वीडियो फाइल और 25 अक्टूबर 2023 की चार पार्टी क्लिप भी मिली हैं। 20 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के दौरान मोबाइल एसएमएस (हिन्दी ट्रांसलेट) बस इतना कह देना कि तुम वहां थे, बाकी सब कुछ वकील पर छोड़ दो वह सब कुछ नकार देगा।

‘‘वे आज थोड़ी-बहुत पूछताछ करके तुम्हें छोड़ देंगे संदेश लिखा था। बताया जाता है कि सौरभ के बयान में हिमांशु का नाम आने के अगले दिन 16 नवंबर को शेखर आईफोन नाम से सेव नंबर के साथ हुई वाट््सऐप चैट में एक मैसेज डिलीट किया गया था। इसकी जांच करने पर पता चला कि मैसेज 22:44:13 बजे भेजा गया था।

कंपनी में 30 गुना का इजाफा

ईडी ने विशेष न्यायाधीश की अदालत में हिमांशु को पेश करने के दौरान बताया कि उसकी यास्या मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एक साल में करीब 30 गुना का इजाफा हुआ। 55 लाख की कंपनी में हिमांशु के पास 31 मार्च 2025 तक 75 प्रतिशत शेयर थे। जहां 2022-23 में कंपनी का राजस्व 52.66 लाख था वहीं 2023-24 में 15.55 करोड़ हो गया। हालांकि कंपनी द्वारा कार खरीदी के लिए लोन के साथ ही बैंक खातों में रकम भी जमा था।

हवाई यात्रा की जांच

हिमांशु के विदेश यात्रा और नेटवर्क को जांच के दायरे में लिया गया है। इमीग्रेशन और पासपोर्ट के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि कितने बार विदेश गया। हालांकि अब तक 13 से अधिक विदेश यात्रा करने की जानकारी मिली है।