
रायपुर। सीएसएमसीएल घोटाले में अनवर ढेबर और डीएमएफ में पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा से पूछताछ करने के 12 मार्च तक के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। ईओडब्ल्यू ने दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। इसकी अवधि पूरी होने पर गुरूवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। जहां अभियोजन पक्ष ने बताया कि उनकी पूछताछ पूरी हो चुकी है।
मिले इनपुट के आधार पर दस्तावेजी साक्क्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ईओडब्ल्यू द्वारा किसी भी तरह का आवेदन नहीं लगाने पर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि अनवर ढेबर और अनिल टूटेजा को ईओडब्ल्यू ने 23 फरवरी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था।
Updated on:
27 Feb 2026 12:20 am
Published on:
27 Feb 2026 12:20 am
