26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather: प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही राजधानी, 33.6 डिग्री पर पंहुचा पारा, अगले एक सप्ताह में बढ़ेगी गर्मी

CG Weather: तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो राजधानी में पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि मार्च में यह कोई रेकॉर्ड नहीं होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Weather: प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही राजधानी, 33.6 डिग्री पर पंहुचा पारा, अगले एक सप्ताह में बढ़ेगी गर्मी

CG Weather: राजधानी गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रही। पारा 33.6 डिग्री पर आ गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो राजधानी में पारा 38 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि मार्च में यह कोई रेकॉर्ड नहीं होगा। मार्च में अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का रेकार्ड है।

राजधानी समेत प्रदेश में गर्मी की दस्तक शुरू हो गई है। हालांकि रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से मामूली कम है। इस माह रात का तापमान 20 डिग्री पहुंच चुका है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से अति हल्की बारिश हुई।

सिस्टम खत्म हाेने के बाद गर्मी हल्की-हल्की बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा हुई। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इसलिए अधिकतम तापमान हल्का बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।