26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Raipur Airport: इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से 40 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे, मचा हंगामा

Raipur Airport: यात्री इंडिगो की जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए रायपुर से ही टिकट बुक करवा कर दिल्ली पहुंचे थे। यह टिकट इन्होंने दो दिन पहले बुक किया था।

2 min read
Google source verification
Raipur Airport: इंडिगो की फ्लाइट लेट होने से 40 यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे, मचा हंगामा

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर जाने वाले 40 हवाई यात्री इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही के चलते दिल्ली में फंस गए। इन यात्रियों को इस फ्लाइट से गुरुवार को दोपहर में रायपुर से वाया दिल्ली होते हुए जयपुर जाना था। लेकिन, विलंब से दिल्ली पहुंचने के कारण वहां से जयपुर जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइट पहले ही रवाना हो गई थी। बताया जाता है कि सभी यात्री इंडिगो की जयपुर कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए रायपुर से ही टिकट बुक करवा कर दिल्ली पहुंचे थे। यह टिकट इन्होंने दो दिन पहले बुक किया था।

यह फ्लाइट रायपुर आने के बाद करीब 1.30 घंटे विलंब से दिल्ली पहुंची। उससे पहले ही दिल्ली-जयपुर फ्लाइट रवाना कर दी गई। इस बीच रायपुर से दिल्ली लैंड करने के बाद यात्रियों को पौने घंटे तक रोके रखा गया। यात्रियों ने इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही जयपुर जाने के लिए फ्लाइट उपलब्ध कराने की मांग की। लेकिन, विमानन कंपनी प्रबंधन ने किसी भी तरह का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। साथ ही आंशिक किराया लौटाने और 2000 रुपए तक देने का आश्वासन दिया।

जबकि यात्रियों द्वारा 15000 से 25000 रुपए तक में टिकट खरीदा गया था। यात्रियों का कहना है कि रायपुर फ्लाइट से दिल्ली पहुंचने पर पता चला कि जयपुर की फ्लाइट जा चुकी है। इतना ही नहीं इस फ्लाइट को समय से पहले ही रवाना करने का आरोप लगाया। जब यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर पर जाकर विरोध किया तो स्टाफ ने कहा कि वह टिकट का रिफंड लेकर बस से जयपुर जा सकते हैं।

परिजन के अंतिम संस्कार जा रहे थे यात्रीयात्रियों का कहना है कि जब कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए जयपुर जाने और टिकटें बुक कराने की विमानन प्रबंधन को जानकारी थी। इसके बाद भी फ्लाइट को जयपुर के लिए रवाना किया गया। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि वह परिजन के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। लेकिन, अब वह शामिल नहीं हो पाएगें। इसी तरह एक अन्य यात्री ने बताया कि कारोबारी सिलसिले में उनकी बहुत जरूरी मीटिंग थी। विमानन कंपनी के कारण उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।