25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में कब लगेगी आचार संहिता? 4 नगर निगम समेत निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जानिए पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में कब लगेगी आचार संहिता? 4 नगर निगम समेत निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जानिए पूरा शेड्यूल

Chhattisgarh Panchayat Election 2026: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराए जाने की संभावना है, जबकि दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू हो सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Nov 2026, 10:41 AM IST

Chhattisgarh Election Commission

निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी तेज (फोटो सोर्स- AI)

Chhattisgarh Nikay Chunav 2026: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव व उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि ये चुनाव दिसंबर के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं। इसके लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू होने की संभावना है। चुनाव की तैयारी के लिहाज से 30 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। इन चुनावों में बिरगांव, भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली जैसे बड़े नगर निगमों के साथ अन्य नगरीय निकायों में भी मतदाता प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।

बता दें कि वर्ष 2021 में नवंबर के अंत में चुनावी कार्यक्रम जारी हो गया था, जबकि मतदान 20 दिसंबर को कराया गया था। यानी पिछली बार अधिसूचना से मतदान के बीच करीब 23 दिन का अंतर था।

नहीं तो बैठाना होगा प्रशासक

इस बार चुनाव कार्यक्रम जारी होने में देरी हुई तो नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में दिसंबर का पहला सप्ताह राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से अहम रहेगा। राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन से लेकर स्थानीय समीकरणों और वार्ड स्तर पर संपर्क की कवायद शुरू हो गई है। वर्ष 2024 के निकाय चुनाव में प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।

इन पदों के लिए होंगे मतदान

आयोग के मुताबिक नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पद हैं। इनमें 4 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली एवं बिरगांव महापौर, 13 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष एवं 6 पार्षद पद शामिल है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए कुल 814 पदों जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 1, सरपंच के 92 तथा पंच के 721 पद शामिल हैं।